{"_id":"69d00c2cd5e5a6fc500a6e74","slug":"property-dealer-struck-by-vande-bharat-express-dies-companion-critical-raebareli-news-c-101-1-slko1033-154602-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वंदे भारत की चपेट में आए प्रॉपर्टी डीलर की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वंदे भारत की चपेट में आए प्रॉपर्टी डीलर की मौत, साथी गंभीर
Sat, 04 Apr 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
30-रायबरेली में सरेनी कस्बा में भरा गैस सिलिंडर लेने के लिए सड़क किनारे लाइन बनाकर धूप में खड़े
रायबरेली। रायबरेली-दरियापुर रेलखंड पर शुक्रवार को वंदे भारत की चपेट में आने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन गोरखपुर से प्रयागराज जा रही थी। घायल युवक को हालत नाजुक होने पर एम्स में भर्ती कराया गया है। शहर के आरपीएफ थाने में दुर्भाग्यवश हादसा होने की एफआईआर दर्ज कराई है। हादसे में मौत के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया है।
शुक्रवार सुबह करीब 11.37 बजे वंदे भारत रायबरेली स्टेशन से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। करीब 11:45 बजे रायबरेली-दरियापुर रेलखंड पर शहर कोतवाली के नया पुरवा निराला नगर निवासी मेराज (30) और अल्लन घोषी (47) ट्रेन की चपेट में आ गए। बताते हैं कि ट्रैक को पार करते समय यह हादसा हुआ। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने अल्लन को मृत घोषित कर दिया, जबकि मेराज को हालत गंभीर होने के कारण एम्स भेज दिया गया। अल्लन प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। वह मेराज के साथ काम के सिलसिले में घर से निकले थे।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थानाध्यक्ष सचिन कुमार व आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक एके सिंह की संयुक्त टीम ने मौके पर जांच की। जीआरपी थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना स्थल से दोनों के पास कोई रेलवे टिकट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जल्दबाजी में ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एके सिंह का कहना है कि दुर्भाग्यवश हादसा होने के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कैसे होगी बेटियों की शादी, घर में कोहराम
शहर के नयापुरवा निवासी अल्लन की ट्रेन हादसे में मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सामने बेटियों की शादी का संकट खड़ा हो गया है। अल्लन की बेटियां सोनम व साइबा की उम्र शादी लायक हो गई है। बेटा शानू भी 16 साल का हो गया है। अल्लन के भतीजे दाउद का कहना है कि समझ में ही नहीं आ रहा है, कि घटना कैसे हो गई। काम के सिलसिले में चाचा सुबह अपने साथ मेराज के साथ घर से बाइक से निकले थे। करीब साढ़े 12 बजे हादसे की सूचना मिला। पूरा परिवार इस घटना से सदमे में है।