फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Program

चौरी चौरा शताब्दी समारोह इस बार चुराएंगा आकर्षण, निकलेगी प्रभात फेरी, कवि सम्मेलन भी होगा

Tue, 02 Feb 2021 07:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Program
लालगंज (रायबरेली)। प्रदेश सरकार के निर्देश पर चौरी-चौरा शताब्दी समारोह पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शहीदों के सम्मान में बृहस्पतिवार को प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां कर ली गईं है। बुधवार को नगर पंचायत के सभागार में एसडीएम विनय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के अलावा नगर पंचायत के सभासद, व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर चौरी चौरा शताब्दी समारोह के तहत तीन फरवरी से पांच तक विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा। चार फरवरी को शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम होंगे, जिसमें नगर क्षेत्र के शहीद स्मारकों की साफ-सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। आयोजन के तहत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स एनसीसी के छात्र-छात्राएं गणवेश में प्रभात फेरी निकालेंगे। यह प्रभात फेरी बराती लाल गंगाराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से चलकर कस्बे के विभिन्न शहीद स्मारक में से होते हुए बैसवारा इंटर कॉलेज में समापन होगा।

कार्यक्रम के तहत बैसवारा इंटर कॉलेज के गोविंद हाल में शाम को स्थानीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में ईओ अनुराग शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, बैसवारा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह, चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ओम प्रकाश शुक्ला, विवेक शर्मा, आशीष बाजपेई, कैलाश वाजपेई सहित नगर पंचायत के सभासद व अलग अलग विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed