फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Profiteering in the purchase of mustard, traders getting rich

सरसों की खरीद में मुनाफाखोरी, मालामाल हो रहे व्यापारी

Sat, 16 Apr 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Profiteering in the purchase of mustard, traders getting rich
रायबरेली। आम आदमी ही नहीं, बल्कि सरसों की खेती करने वाला किसान भी महंगे दाम में सरसों का तेल खाने को मजबूर है। हकीकत यह है कि किसान सरसों की खेती करके लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं, वहीं व्यापारी सरसों खरीदकर मालामाल हो रहे हैं। ऐसा इसलिए है कि जिले में सरसों की खेती की बोआई का क्षेत्रफल हर साल कम हो रहा है। उत्पादन न होने के कारण सरसों के दाम आसमान छू रहे हैं। पांच साल पहले जिले में 14 से 15 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर किसान सरसों की बोआई करते थे। वर्ष 2021-22 में आठ हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर सरसों की फसल की बोआई की गई। वर्ष 2020-21 में तो महज सात हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर सरसों की फसल की बोआई की गई थी।
विज्ञापन

अब सरसों की फसल कटकर किसानों के घर पहुंच गई है। अब किसान को उसकी फसल का उचित दाम मिलने का इंतजार है, लेकिन सरकारी क्रय केंद्रों पर सरसों की खरीददारी न होने से किसान को औने-पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है। इस समय बाजार में सरसों का भाव 6 हजार 300 रुपये प्रति क्विंटल है। इस समय पिपरमिंट की फसल खेत में लगाई जा रही है। अगले माह से धान की बेड़न डालने का काम शुरू होना है।
विज्ञापन

ऐसे में किसान को मजबूरन सरसों की बिक्री बाजारों में कर रहा है। अमूमन एक क्विंटल सरसों की पेराई में 35 से 40 किलो सरसों का तेल निकलता है, जिसे व्यापारी 200 रुपये प्रति किलो की दर से बिक्री बाजार में करते हैं। यही नहीं एक क्विंटल की सरसों की पेराई में करीब 60 किलो खरी निकलती है, जिसकी बिक्री भी व्यापारी 35 से 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से करते हैं। इससे व्यापारी किसान से खरीदे गए सरसों से दोगुना लाभ कमाता है। वहीं सरसों की बोआई, निराई-गुड़ाई और सिंचाई करने के बाद किसान को एक क्विंटल सरसों के महज छह हजार रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बीघे फसल में पांच हजार रुपये का आता खर्च
ऊंचाहार। क्षेत्र के किसान रत्नेश कुमार, सुशील कुमार मौर्य, राज प्रताप सिंह, अशोक मिश्रा कहते हैं कि सरसों की एक बीघे फसल में लगभग पांच हजार रुपये का खर्च आता है, लेकिन पैदावार के हिसाब से मुनाफा कम मिलता है, जबकि व्यापारी किसान से सरसों एक निश्चित दाम पर खरीद कर दोगुना मुनाफा कमाता है। सरसों की फसल की सरकारी खरीद न होने से व्यापारी औने-पौने दाम पर खरीदकर मुनाफा कमा रहा है, जबकि दिन रात मेहनत के बाद फसल पैदा करने वाला लाभ से वंचित रहता है।

इस बार बढ़ा सरसों की फसल का क्षेत्रफल
जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार सरसों की फसल का क्षेत्रफल बढ़ा है। उत्पादन भी हुआ है। वर्ष 2021-21 में सात हजार, जबकि वर्ष 2021-22 में आठ हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर सरसों की फसल की बोवाई की गई थी। इस बार सरसों के फसल उत्पादन का कितना हुुआ है, इसका आंकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed