फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Products worth Rs 12 lakh sold at the Swadeshi fair

Raebareli News: स्वदेशी मेले में 12 लाख के बिके उत्पाद

Sun, 19 Oct 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 19 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Products worth Rs 12 lakh sold at the Swadeshi fair
रायबरेली। जीआईसी मैदान में शनिवार को 10 दिवसीय यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेले का समापन हुआ। 10 दिन में करीब 12 लाख रुपये के स्वदेशी उत्पादों की बिक्री हुई। समापन पर युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के सफल उद्यमियों महिमा तिवारी, अमिता देवी, नीलम गुप्ता एवं रागिनी सिंह व अंकेश कुमार को चेक देकर सम्मानित किया गया। मेले में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। कलाकारों की विभिन्न प्रस्तुतियों ने सभी का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


समापन के मौके पर उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने कहा कि मेले में स्वदेशी उत्पादों की वृहद स्तर पर बिक्री हुई है। लगाए गए स्टालों पर 10 दिनों में 12 लाख रुपये से अधिक के उत्पाद बिक गए। समापन पर उपायुक्त एनआरएलएम सविता सिंह, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन राजीव कुमार, जिला स्किल प्रबंधक वंदना सिंह, नवीन कुमार, संदीप कुमार, अभिषेक बाजपेयी, उद्यमी मित्र प्रदीप शुक्ला, महिमा मिश्रा, अनीता गौतम, एसएस पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed