फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Production stopped from two units of NTPC

Raebareli News: एनटीपीसी की दो यूनिटों से उत्पादन बंद

Wed, 29 Oct 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 29 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Production stopped from two units of NTPC
रायबरेली। एनटीपीसी परियोजना ऊंचाहार में मंगलवार को यूनिट नंबर दो व छह को बंद कर दिया गया। एक साथ दो यूनिटों को बंद करने से 710 मेगावॉट बिजली का उत्पादन कम हो गया है। परियोजना प्रबंधन का कहना है कि बिजली की मांग कम होने के कारण यूनिटों को बंद किया गया है।
विज्ञापन



परियोजना में 1550 मेगावॉट बिजली उत्पादन के लिए छह यूनिटें स्थापित हैं। इसमें पांच यूनिटें 210-210 मेगावाट व छठवीं यूनिट 500 मेगावॉट बिजली उत्पादन करती हैं। यहां से जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़ व उत्तर प्रदेश को बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन


मंगलवार को सभी यूनिटें पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन कर रही थीं। परियोजना प्रबंधन ने यूनिट नंबर दो व छह को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया। दोनों यूनिटें बंद कर दी गईं। परियोजना की यूनिट नंबर एक, तीन, चार व पांच से 840 मेगावॉट बिजली उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र लोड डिस्पैच सेंटर से बिजली की मांग कम हो गई है। इससे दो यूनिटें बंद करनी पड़ी हैं। मांग बढ़ने पर दोनों से उत्पादन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed