फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Priyanka Gandhi's conspiracy against CAA - Dinesh Singh

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन प्रियंका गांधी की साजिश-दिनेश सिंह

Sat, 25 Jan 2020 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi's conspiracy against CAA - Dinesh Singh
रायबरेली। भाजपा नेता एवं एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन प्रियंका गांधी की साजिश का नतीजा है।
विज्ञापन

भीड़ एकत्र करने के लिए 500-500 रुपये बांटने का आरोप लगाया और कहा कि रायबरेली में कांग्रेस की खिसकती जमीन को बचाने के लिए भुएमऊ में प्रदेश भर के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण कराया गया ताकि जिले को सुर्खियों में लाकर खोई प्रतिष्ठा को वापस पायी जा सके।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर सोनिया गांधी से दो-दो हाथ करने वाले एमएलसी दिनेश सिंह जिला पंचायत के सभागार में मीडिया से रूबरू थे।
उन्होंने कहा कि रायबरेली को सौहार्द और भाईचारे के तौर पर जाना जाता है लेकिन, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने साजिश करके यहां भी टाउन हाल में सीएए के खिलाफ धरना प्रदर्शन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा-जमुनी तहजीब की इस जमीन से गांधी नेहरू परिवार को पहचान मिली लेकिन, गांधी परिवार ने इसे भी कलंकित कर दिया। उन्होंने कहा कि अपना गढ़ बचाने के लिए कांग्रेस की राजनीतिक नौटंकी से पर्दा उठ गया है।
यहां कांग्रेस अपनी अंतिम सांसें गिन रही है। एमएलसी ने कहा कि प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रशिक्षण कराने के लिए पर्याप्त जगह है, लेकिन शहर और जिलाध्यक्षों को भुएमऊ बुलाकर प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण लखनऊ में किया जा सकता था, लेकिन रायबरेली को चर्चा में लाने के लिए यहां प्रशिक्षण कराया गया। उन्होंने सोनिया और प्रियंका पर हमला बोलते हुए कहा कि गांधी परिवार शुरू से ही स्वार्थ की राजनीति करता आया है।

उन्होंने कहा कि यहां की जनता को गुलाम समझने वाली कांग्रेस को यदि भविष्य में हरा दिया जाए तो मतदाताओं की हैसियत का अंदाजा पार्टी को पता चल जाएगा।
एमएलसी ने कहा कि कांग्रेस के झूठ को वह बेनकाब करते रहेंगे। पीएम मोदी और सीएम योगी की सबका साथ, सबका विकास की मूल धारणा के साथ जिले की जनता भाजपा के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed