फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka attack on pm modi in raebareli.

प्रियंका का मोदी पर हमला: कांग्रेस महासचिव बोलीं- मोदी के पास विदेश जाने का समय, लेकिन किसानों के लिए नहीं

Mon, 21 Feb 2022 12:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 21 Feb 2022 12:08 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार और रविवार को उन्होंने इसी क्षेत्र में प्रचार किया और मोदी सरकार व योगी सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Priyanka attack on pm modi in raebareli.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्य नाथ को निशाने पर लिया। कहा कि नरेंद्र मोदी के पास विदेश जाने का समय है, लेकिन किसानों के पास जाने का समय नहीं है। सीएम योगी बुलडोजर और गर्मी निकालने की बात करते हैं, इससे जनता का क्या फायदा। कहा, मेरे पिता जी या परिवार के सदस्य जब प्रधानमंत्री थे, तब किसानों के दरवाजे पर जाते थे।

विज्ञापन


वह रविवार को ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने रायबरेली शहर में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.मनीष चौहान के समर्थन में रोड शो भी निकाला। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक ऊंचाहार के रामलीला मैदान, गौरा में आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज जनता बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार से परेशान है।
विज्ञापन


वहीं सत्ताधारी दल के लोग बुलडोजर व गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं। इससे जनता का क्या भला होने वाला है। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक जगतपुर कस्बे में स्टेट बैंक के पास एक नुक्कड़ सभा में प्रियंका ने कहा कि जब मेरे पिताजी व घर के सदस्य प्रधानमंत्री थे, तब किसानों के दरवाजे पर जाया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के प्रधानमंत्री को घर से निकलने का मौका नहीं है। जबकि विदेश टहलने का भरपूर समय मिल रहा है। कहा कि एक मंत्री के बेटे ने किसानों पर सरेआम गाड़ी चढ़ा दी, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। देश के प्रधानमंत्री को वहां जाने का मौका नहीं मिला।

ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रियंका ने कहा कि मोदी जी चीन, जापान, पाकिस्तान व ब्रिटेन गए, लेकिन एक साल से चल रहे किसान आंदोलन में काफी किसान शहीद हो गए, लेकिन किसानों से मिलने नहीं गए। जेवर एयरपोर्ट बन रहा है। राशन बंट रहा है, लेकिन चुनाव बाद कुछ नहीं मिलेगा।


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने शहर में रोड शो निकाला और कहा कि रायबरेली कांग्रेस का गढ़ ही रहेगा। भाजपा यहां पर कमल नहीं खिला पाएगी। भाजपा रायबरेली को दूसरे चरित्र और दूसरी आंख से देखती है। हाथरस कांड में पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। यूपी चुनाव के साथ-साथ वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed