फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Principal Secretary Aradhana Shukla took stock of public meeting preparations

प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने लिया जनसभा की तैयारियों का जायजा

Thu, 30 Jan 2020 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Principal Secretary Aradhana Shukla took stock of public meeting preparations
रायबरेली। जिले की नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने बैसवारा इंटर कालेज में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिले के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उनके साथ डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसडीएम जीतलाल व अन्य अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद वे रालपुल गंगा तट पर गंगा आरती में भाग लिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने तहसील सभागार में जिले भर के अधिकारियों की बैठक ली। प्रमुख सचिव ने गंगा यात्रा (नमामी गंगे) द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम बैसवारा डिग्री कॉलेज व जनसभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसभा स्थल में साफ-सफाई, पीने के पानी, शौचालय आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाये।
विज्ञापन

जनसभा स्थल में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई नये भारत का नया उत्तर प्रदेश विकास प्रदर्शनी को देखा। गंगा यात्रा को देखते हुए नोडल अधिकारी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि 31 जनवरी तक चलने वाले गंगा यात्रा का कार्यक्रम में शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को गंगा किनारे 29 ग्रामों जनसभा स्थल, चौपालों, गंगा घाटों पर पर भली-भांति आयोजित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में गंगा नदी 26 जिलों से होकर प्रवाहित होती है। गंगा के किनारे 29 गंाव है जिनके नोडल अधिकारी नामित है सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने निर्धारित गांव में जाकर वहां की सारी व्यवस्थाएं को दुरुस्त रखते हुए कार्यक्रमों को सम्पन्न कराएं। गंगा यात्रा से आमजन को जोड़ कर निर्मल और अविरल गंगा बनाने में भागीदार बनाये।

प्रमुख सचिव ने लालगंज थाना के अपराध रजिस्टर, ग्रामवार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, शस्त रजिस्टर, तहसील रजिस्टर, थाना दिवस रजिस्टर आदि हिस्ट्रीशीटर आदि अन्य अपराधियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना, पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार आदि जनपद स्तरीय अधिकारी व गंगा यात्रा के नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed