फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Principal and exam assistant debarred

Raebareli News: प्रधानाचार्य और परीक्षा सहायक हुए डिबार

Sun, 27 Sep 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 27 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Principal and exam assistant debarred
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने सर्वोदय इंटर कॉलेज किलौली के प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिवेदी और परीक्षा सहायक कोमल दीक्षित को डिबार कर दिया है। दोनों को तीन साल के लिए यूपी बोर्ड के समस्त पारिश्रमिक कार्यों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज के अपर सचिव कमलेश कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से विद्यालय के प्रबंध तंत्र को भी इसकी जानकारी दी गई है। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित होने पर सर्वोदय इंटर कॉलेज किलौली के 76 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हो गए थे।
विज्ञापन


ये सभी हाईस्कूल के परीक्षार्थी थे। इन परीक्षार्थियों के अंकपत्र में आंतरिक सतत मूल्यांकन एवं प्रोजेक्ट आधारित विषयों के 30 अंकों के सापेक्ष प्राप्तांकों के स्थान पर अनुपस्थित प्रदर्शित हो रहा था। ऑनलाइन मार्कशीट देखने पर सभी परीक्षार्थी परेशान हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला विभाग तक पहुंचने पर छानबीन शुरू की गई। जांच में पता चला कि विद्यालय स्तर पर तकनीकी त्रुटि के कारण ऐसा हुआ था। अप्रैल में ही मामले में लिखापढ़ी की गई, जिसके बाद प्रभावित परीक्षार्थियों के अंकपत्र में सुधार हुआ और बच्चे उत्तीर्ण हुए।

पूरे प्रकरण में जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने तीन सदस्यीय टीम गठित की। डीआईओएस ने मई में जांच आख्या यूपी बोर्ड को भेजी। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने मई में ही आदेश जारी कर कार्रवाई प्रस्तावित की। अगस्त में हुई परीक्षा समिति की बैठक में कार्रवाई का निर्णय लिया गया।


निर्णय के आधार पर अपर सचिव ने अब कार्रवाई का आदेश जारी करते हुए डीआईओएस को पत्र भेजा है। डीआईओएस ने बताया कि सर्वोदय इंटर कॉलेज किलौली के प्रधानाचार्य और परीक्षा सहायक को यूपी बोर्ड के समस्त पारिश्रमिक कार्यों से तीन वर्ष के लिए डिबार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed