फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Primary Teacher Leader fraud case

प्राथमिक शिक्षक नेता पर धोखाधड़ी का केस

Tue, 16 Feb 2016 12:32 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
डीह थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल भेदपुर से संबद्ध रहे शिक्षक नेता के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र के सादीपुर कोटवा गांव निवासी डॉ. गुलाब सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना देकर आरोप लगाया कि शिक्षक बृजेंद्र शरण श्रीवास्तव को 6 सितंबर 1994 को तत्कालीन बीएसए ने निलंबित कर दिया था।


वे प्राथमिक स्कूल रैवरा सैदपुर में तैनात थे। आरोप है कि शिक्षक ने फर्जी दस्तावेज बनाकर खुद को प्राथमिक स्कूल भेदपुर से संबद्ध करा लिया था। जबकि प्राथमिक स्कूल भेदपुर वर्ष 2003 में निर्मित हुआ।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि शिक्षक ने सात-आठ वर्ष तक गायब रहकर सरकारी धन का आहरण किया। इसके अलावा कक्षा कक्ष के निर्माण में भी गड़बड़ी की।

कोर्ट के आदेश पर शिक्षक पर डीह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचक आरके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed