फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Preparations complete, there will be tight security from tomorrow, board exam

तैयारियां पूरी, कल से कड़ी सुरक्षा होगी बोर्ड परीक्षा

Wed, 23 Mar 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete, there will be tight security from tomorrow, board exam
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा को लेकर मंगलवार को भी डीआईओएस दफ्तर में तैयारियां पूरी कराई गईं। 24 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की पहली खेप सोमवार को ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा दी गई।
विज्ञापन

जीआईसी में बने स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्रों के पैकेट लेकर सात टीमों को वाहनों केंद्रों तक पहुंचाया। मंगलवार को भी पेपर के साथ ही कॉपियां सेंटरों को पहुंचाई गई।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों को पेपरों की सुरक्षा डबल लॉक की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कराने के आदेश दिए गए हैं। इस बार परीक्षा में हाईस्कूल के 35292 और इंटरमीडिएट के 29851 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में दूसरे विद्यालयों से सह-केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं, जिन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। सभी 103 परीक्षा केंद्रों में गोपनीय प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए हैं, जिन्हें डबल लॉक में रखवाया गया है। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed