फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Prayagraj Passenger arrived four and a half hours late

Raebareli News: साढ़े चार घंटे देर से आई प्रयागराज पैसेंजर

Thu, 19 Jun 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 19 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Passenger arrived four and a half hours late
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। बुधवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर साढ़े चार घंटे विलंब से आई। यह ट्रेन लखनऊ से ही देर से चलाई गई। दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस ने पौने तीन घंटे इंतजार कराया, जबकि सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल व चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने दो घंटे देर से आई।
विज्ञापन


प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवणी एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटे, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, बनारस-देहरादून जनता मेल, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत 15 मिनट तो गोरखपुर लौटने वाली यही ट्रेन आठ मिनट देर से पहुंची।
विज्ञापन


मंगलवार को मध्यरात्रि के बाद लगभग 17 घंटे विलंब से बरौनी-आनंद विहार स्पेशल पहुंची, जबकि वाराणसी-दिल्ली स्पेशल पौन घंटे देर से आई। नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ढाई घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस दो घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा घंटे और प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर एक घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं। स्पेशल समेत लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed