{"_id":"5805161e4f1c1b562c702f8f","slug":"power-will-disrupt-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन आंशिक रूप से बाधित रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन आंशिक रूप से बाधित रहेगी बिजली
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
गदागंज विद्युत उपकेंद्र में चल रहा क्षमता वृद्धि का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। इससे करीब 12 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को 10 एमबीए ट्रांसफार्मर को प्लींथ पर रखने का काम पूरा हुआ।
पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों का कहना है कि पूरी तरह से आपूर्ति बहाल होने में दो दिन का समय और लगेगा। ओवरलोड की समस्या से जूझ रहे गदागंज सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने का काम शनिवार को शुरू हुआ था। अब तक कंट्रोल पैनल बदल दिए गए हैं।
ट्रांसफार्मर को प्लींथ पर रख दिया गया। अनुरक्षण के दौरान पिछले तीन दिनों से क्षेत्र के 12 हजार उपभोक्ताओं को महज सात से आठ घंटे बिजली मिल रही है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अवर अभियंता राजीव यादव ने बताया कि मंगलवार को सीटी, पीटी और रिले जोड़ने काम होगा। उसके बाद ट्रांसफार्मर में तेल डालकर चार्ज किया जाएगा। 24 घंटे चार्ज होने के बाद आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दी जाएगी। जेई का दावा है कि दो दिन आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।