फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Power supply was cut off for eight hours due to a fault in the substation.

Raebareli News: उपकेंद्र में खराबी से आठ घंटे गुल रही बिजली

Sat, 09 May 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 09 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Power supply was cut off for eight hours due to a fault in the substation.
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र डलमऊ और कठगर उपकेंद्र से जुड़े करीब 300 से ज्यादा गांवों की बिजली शुक्रवार को गुल रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह समस्या डलमऊ उपकेंद्र में आई तकनीकी खराबी के चलते हुई। करीब आठ घंटे बिजली गुल होने से दोनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब एक लाख लोगों को गर्मी और उमस के साथ पेयजल संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

डलमऊ ट्रांसमिशन से निकली 33 केवी लाइन उपकेंद्र डलमऊ होते हुए कठगर को जोड़ती है। सुबह करीब 10 बजे डलमऊ उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आ गई। इससे दोनों उपकेंद्रों की बिजली बंद हो गई। पूरा दिन बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। डलमऊ के उपभोक्ता रामकुमार दुबे, आशुतोष, महेश कुमार, विनोद, कठगर के उपभोक्ता रामजियावन, अविनाश कुमार ने बताया कि कभी उपकेंद्र, तो कभी लाइनाें में फॉल्ट के चलते बिजली बंद रहती है।
विज्ञापन

अभियंताओं से पूछने पर बताया जाता है कि अनुरक्षण कार्य के चलते बिजली बंद की गई, जबकि इसकी कोई पूर्व में सूचना नहीं दी जाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुबह बिजली जाने से पेयजल की समस्या संकट से जूझना पड़ा। शाम छह बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डलमऊ के अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि उपकेंद्र में दो नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा था। इस वजह से बिजली बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed