{"_id":"6a4fd5c2bd744554a10e97dc","slug":"power-out-in-50-villages-tripping-issues-in-the-city-raebareli-news-c-99-1-brp1003-151363-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 50 गांवों की बिजली गुल, शहर में ट्रिपिंग की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 50 गांवों की बिजली गुल, शहर में ट्रिपिंग की समस्या
Thu, 09 Jul 2026 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त है। ट्रिपिंग व अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। भगवतीगंज व पूरबटोला विद्युत उपकेंद्र से इन दिनों बिजली आपूर्ति प्रभावित है। दोनों उपकेंद्र से पांच से छह घंटे बिजली कटौती हो रही है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। बारिश के कारण हरैया सतघरवा क्षेत्र के 50 गांवों में बिजली आपूर्ति दो घंटे ठप रही।
भगवतीगंज उपकेंद्र से मोहल्ला नौशहरा, आनंदबाग, चिकनी, फुलवरिया बाइपास, नहरबालागंज में बृहस्पतिवार की शाम चार बजे बिजली गुल हो गई। जेई सुनील कुमार ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास केबल में कुछ समस्या आई है। कर्मचारी ठीक कर रहे हैं। साढ़े छह बजे बिजली बहाल हो सकी। उपभोक्ता राजेश, मनोज, आसिफ, अशरफ व कमलेश ने बताया कि करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। शाम के समय बिजली न रहने से काम प्रभावित हो गया।
इसी तरह पूरबटोला उपकेंद्र से मोहल्ला पूरबटोला, खलवा, बड़ा पुल चौराहा, मेजर चौराहा व चूड़ी मार्केट में भी बृहस्पतिवार को पूरा दिन बिजली की आवाजाही से बहुत परेशानी हो रही है। करीब 15 बार ट्रिपिंग की समस्या हुई। हरैया सतघरवा क्षेत्र के विद्युत केंद्र के चौधरीडीह फीडर पर बारिश के कारण बिजली काट दी गई।
विज्ञापन
बरदौलिया, मोतीपुर कला, सोनपुर, भगवानपुर, बलोहवा, खैरहवा, मणिपुर, फकीरीडीह, गनवरिया, सिकंदर बोझी, रतनवा, भवानीडीह, रायडीह, सुल्ताना, रनियापुर, हिंडुलीकला, चौधरीडीह, बेलास व भुलभुलिया समेत करीब 50 गांव में बिजली आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रही। जेई अजीत सिंह ने बताया कि तेज हवा व बारिश के कारण कुछ तकनीकी खराबी हो गई थी। खराबी दूर होने पर आपूर्ति आपूर्ति बहाल कराई गई है।