{"_id":"62c491409a3a2e16dc56dbba","slug":"power-cut-raibaraily-news-lko638302991","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैनल में लगी आग, 10 घंटे अंधेरे में डूबे रहे कई मोहल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैनल में लगी आग, 10 घंटे अंधेरे में डूबे रहे कई मोहल्ले
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया स्थित विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में आग लगने से करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इस दौरान उपभोक्ताओं को गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद खराबी को दूर किया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
इस उपकेंद्र से दो फीडर जर्सी और खोर निकले हैं। इससे देवानंदपुर, नई बस्ती, धमसीराय का पुरवा, रतापुर, गड़रिया का पुरवा समेत 12 इलाकों से ज्यादा क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति होती है।
सोमवार रात करीब 3:30 बजे इनकमिंग पैनल में आग लग गई। इससे दोनों फीडर की सप्लाई बंद हो गई। उपभोक्ता रामकेस, मातादीन, राजीव यादव, रामकृष्ण विश्वकर्मा ने बताया कि आए दिन किसी न किसी वजह से सप्लाई बंद रहती है।
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र के उपकरण खस्ताहाल है। सप्लाई बंद होने की सूचना पर अवर अभियंता हरेंद्र सिंह कर्मचारियों के साथ इनकमिंग पैनल को दुरुस्त कराया। इसके बाद दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।