{"_id":"628a53781c366b6488542d65","slug":"power-cut-raibaraily-news-lko631750918","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा से टूटे बिजली के खंभे, लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा से टूटे बिजली के खंभे, लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में शनिवार रात तेज हवा चलने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। शहर में तो रात में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, लेकिन गांव अंधेरे में डूबे रहे।
कहीं पर सुबह बिजली आई तो कहीं पर दोपहर बाद बिजली के दर्शन हुए। अभी भी 200 गांवों ऐसे हैं, जहां पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। पावर कॉर्पोरेशन के स्टोर से पर्याप्त सामान नहीं मिल रहा है।
इस वजह से इन गांवों को जाने वाली लाइनों को अब तक दुरुस्त नहीं किया गया सका है। तेज हवा में करीब 250 पोल उखड़ गए हैं। स्टोर के अभियंताओं की मनमानी की वजह से उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
तेज हवा के कारण शनिवार रात बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। शहर में तो किसी तरह बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, लेकिन पूरी रात आंख-मिचौली जारी रही।
सबसे खराब हालात तेलियाकोट, आईटीआई, प्रगतिपुरम उपकेंद्र के रहे। इन उपकेंद्रों से जुड़े मोहल्लों की बिजली रात 12 बजे के बाद आई। इसके बाद भी बिजली आती-जाती रही।
वहीं ग्रामीण क्षेत्र के सभी विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद रही। कहीं पर 33 केवी लाइन तो कहीं पर 11 केवी लाइन में फॉल्ट होने से रविवार सुबह तक आपूर्ति शुरू हुई।
वहीं डलमऊ, महराजगंज, शिवगढ़, जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी।
दोपहर बाद बहाल हुई बिजली
खीरों-सरेनी-महराजगंज। तेज हवा चलने से ब्लॉक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई जगह पर पेड़ टूटकर हाईटेंशन व एलटी लाइनों के तारों पर गिरे।
इससे विद्युत उपकेंद्र खीरों, सेमरी और कलुआ खेड़ा से जुड़े गांव अंधेरे में डूबे रहे। रविवार को कर्मचारियों ने लाइनों की मरम्मत का कार्य शुरू किया।
दोपहर बाद गांवों की आपूर्ति बहाल हो पाई। इसी तरह सरेनी क्षेत्र में कई जगह फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बंद रही। महराजगंज क्षेत्र में पूरी रात बिजली नहीं आने से लोग सो नहीं पाए।
उपभोक्ताओं का कहना है कि आए दिन कहीं तार टूटते हैं। कई पर इंसुलेटर खराब हो रहे हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। पावर कॉर्पोरेशन की ओर ट्री कटिंग, ढीले तारों को कंसवाया नहीं जा रहा है।
स्टोर में नहीं मिलता पर्याप्त सामान
वैसे तो हर साल तेज हवा और बारिश के दौरान सैकड़ों पोल टूटते हैं, लेकिन हर साल स्टोर में तार, खंभे, केबल नहीं मिल पाती है। इस वजह से अवर अभियंताओं को बिजली आपूर्ति शुरू कराने में पसीना बहाना पड़ता है। यही हाल इस बार भी हो रहा है। अभी यह हाल है तो आने वाली बरसात में कैसे लोगों को बिजली मिलेगी। इसको लेकर स्टोर के एक्सईएन और उपखंड अधिकारी गंभीर नहीं है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर, एक्सईएन रामबरन ने बताया कि स्टोर में सामान की कोई कमी नहीं है।
बिजली आपूर्ति शुरू कराने के दिए निर्देश
तेज हवा के चलते 250 से अधिक पोल उखड़ गए हैं। स्टोर से 80 पोल मिले हैं। बड़ी लाइनों को चालू करवा दिया गया है। पोल नहीं मिलने की वजह से कुछ जगह आपूर्ति बंद है। इन गांवों की किसी तरह बिजली आपूर्ति शुरू कराई जा रही है।
-वाईएन राम, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन