{"_id":"635c15561dfe8745815bb6c9","slug":"power-corporation-raibaraily-news-lko6546020192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त कनेक्शन लेने वाले दबाए बैठे 250 करोड़ का बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त कनेक्शन लेने वाले दबाए बैठे 250 करोड़ का बिजली बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को मुफ्त कनेक्शन तो दिए गए पर उनसे बकाया बिल वसूलने में पावर कॉर्पोरेशन को पसीना बहाना पड़ रहा है। हालत यह हैं कि वसूली के लिए अभियंता व कर्मचारी घर-घर दस्तक दे रहे हैं। इसे लेकर बराबर अभियान चलाया जा रहा है।
2017 में शुरू हुई सौभाग्य योजना से ग्रामीण क्षेत्र में पांच साल में एक लाख 32 हजार गरीबों को मुफ्त विद्युत कनेक्शन दिया गया। कनेक्शन लेने के बाद इन उपभोक्ताओं ने बिल नहीं जमा कराया, जिससे लगभग 250 करोड़ रुपया बकाया है। इन उपभोक्ताओं से वसूली के लिए जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल नहीं जमा कराया, उनसे सबसे पहले वसूली की जाएगी।
बिल जमा करने के लिए किया जा रहा प्रेरित
मुफ्त कनेक्शन लेने वालों को बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल नहीं जमा करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके लिए अभियंताओं व कर्मचारियों को गांव-गांव भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
- एके सिंह, मुख्य अभियंता पावर कॉर्पोरेशन, लखनऊ जोन
पहले मां का इलाज कराएं, बाद में जमा करेंगे बिजली बिल
रायबरेली। मुफ्त कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता बिल क्यों नहीं जमा कर रहे हैं? यह जानने विद्युत मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता वाईएन राम खुद गांवों में निकले। बेनी कामा गांव में उन्होंने बकायेएदारों से बात की। रामादेवी का साढ़े सात हजार रुपया बकाया था। उन्होंने मीटर के पहले बंधी पन्नी खुलवाई तो केबल चटकी मिली। पन्नी की जगह टेप लगवा कर मीटर बाहर करने का आदेश दिया।
वहीं मनीपुर भटेहरी गांव पहुंचकर उन्होंने जेई से पूछा, ‘किसका बकाया है? जिनका कनेक्शन काटा, वहां लेकर चलो’। इस पर जेई सकपका गया, उसे फटकार लगाई। अधीक्षण अभियंता ने चेतावनी दी कि अगर स्टाफ नहीं है तो खुद जाकर कनेक्शन कटवाओ। 15 हजार के बकाएदार बंशीधर से पूछा, अंधेरे में रहोगे ? आधा बकाया जमा करो तो कनेक्शन जोड़वा दें। बकाएदार ने जवाब दिया कि मां का इलाज करवाने के बाद बिल जमा कर देंगे। तब तक अंधेरे में रहेंगे। यहीं पर कई उपभोक्ताओं ने बताया कि पांच-छह महीने से कोई बिल निकालने नहीं आया। इस शिकायत पर मीटर रीडर को हटाने का आदेश दिया। ऊंचाहार में एक्सईएन, एसडीओ और अवर अभियंताओं की क्लास लगाई। कहा कि घरों में जाएं और उपभोक्ताओं से बात कर बकाया जमा कराएं और उनकी समस्या भी सुनें।
लापरवाही में कार्यकारी सहायक हटे
रायबरेली। विद्युत वितरण उपखंड सलोन में तैनात कार्यकारी सहायक चंद्रभूषण सिंह को हटा दिया गया है। मुख्य अभियंता लखनऊ जोन एके सिंह 26 अक्तूबर को औचक निरीक्षण किया था। सलोन में अभियंताओं के साथ बैठक की। इसमें कार्यकारी सहायक की लापरवाही उजागर हुई। शिकायत मिली कि समय से दफ्तर नहीं आते। अधीनस्थ अधिकारियों के निर्देश नहीं मानते। इस पर मुख्य अभियंता ने कार्यकारी सहायक को हटाकर मुख्य अभियंता कार्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया। मुख्य अभियंता ने बताया कि अभियंताओं व कर्मचारियों की लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।