फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power corporation

11 घंटे बाद बहाल हो सकी 50 गांवों की बिजली आपूर्ति

Sat, 02 Apr 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
power corporation
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र, त्रिपुला में भूमिगत केबलों में आग लगने से गुल हुई 50 गांवों की बिजली 11 घंटे बाद पटरी पर लौटी। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। देर रात एक बजे तक फाल्ट की मरम्मत का काम चला। उसके बाद अभियंताओं ने बिजली आपूर्ति शुरू करने में सफलता पाई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे विद्युत उपकेंद्र त्रिपुला से निकले नवोदय फीडर की लाइन में कहीं फॉल्ट आ गई। इस वजह से उपकेंद्र परिसर में पड़ी भूमिगत केबल धू-धू कर जलने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद उपकेंद्र से निकले लोधवामऊ, छतैया, मुंशीगंज फीडर से जुड़े 50 गांवों की बिजली ठप हो गई। हालांकि पांच घंटे बाद नवोदय फीडर को महराजगंज विद्युत उपकेंद्र से जोड़कर चालू कर दिया गया था, लेकिन अन्य फीडर बंद थे। अभियंताओं व कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात एक बजे आपूर्ति शुरू करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी फीडर सामान्य रूप से चालू हुए। अवर अभियंता शंभूनाथ ने बताया कि केबल जलने की वजह से समस्या आई थी। रात करीब एक बजे सभी फीडरों को चालू करा दिया गया था।
आग लगी तो तय होगी जवाबदेही
किसानों की गेहूं की फसल पक कर तैयार है, लेकिन आए दिन शॉर्ट सर्किट होने फसल जलने की घटनाएं हो रही हैं। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता घनश्याम ने इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सभी उपखंड अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर अग्निकांड जैसी घटना होती है तो उपखंड अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। ढीले तारों को कसवाने, जंफर को ठीक से बंधवाने, हवा चलने पर दोपहर में बिजली आपूर्ति बंद रखे जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed