फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power corporation

सौभाग्य से भी नहीं बदली छह हजार गांवों की तस्वीर, बरकरार है बिजली समस्या

Sat, 28 Aug 2021 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
power corporation
खीरों में सौभाग्य योजना के तहत लगा ट्रांसफार्मर खराब है। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। हर गांव बिजली की चकाचौंध से रोशन हो, इसके लिए सौभाग्य योजना तो शुरू की गई, लेकिन सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में छह हजार गांवों की तस्वीर इस योजना से नहीं बदल पाई है।
विज्ञापन

हकीकत ये है कि बिजली समस्या बरकरार है। कहीं पर ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं तो कहीं पर लो-वोल्टेज के चलते बिजली उपकरण नहीं चल रहे हैं। हालात ये हैं कि अभियंताओं और कार्यदायी एजेंसी की मनमानी से सौभाग्य योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।
विज्ञापन

सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीण अंचलों में 2800 गांवों में क्षमता वृद्धि करके लोगों को नए कनेक्शन कनेक्शन दिए। इसके लिए करीब 170 करोड़ रुपये खर्च हुए। सभी जगह हुए कार्य को पावर कॉर्पोरेशन ने हैंडओवर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक तरीके से रखरखाव नहीं होने से 250 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। इसमें से करीब 100 ट्रांसफार्मर बदले भी जा चुके हैं। करीब 60 ट्रांसफार्मर को कार्यदायी एजेंसी ने उतारकर बनने के लिए भेजा, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर बदलकर नहीं आए हैं।
कार्यदायी एजेंसी एलएंडटी ने इन ट्रांसफार्मरों को करीब आठ महीने पहले भेजा था, लेकिन अब तक बदलकर नहीं लाए गए। इस वजह से डीह ब्लॉक क्षेत्र के बिन्नवां, डलमऊ के हींगामऊ, राही के भदोखर, बेलाभेला, सरेनी के रनापुर, बेनीमाधवगंज, खीरों क्षेत्र के भितरी, शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के रामपुर खास, सतांव ब्लॉक क्षेत्र का पडरीगनेशपुर आदि गांव का ट्रांसफार्मर है। इन गांवों में पुराने ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों से लोगों को भरपूर बिजली नहीं मिल रही है।
मनमानी से फुंक रहे ट्रांसफार्मर
अभियंताओं की मनमानी से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। क्योंकि सुरक्षा के लिए हर ट्रांसफार्मर में लगाया गया डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स, एमसीवी खराब हो गए हैं। ट्रांसफार्मरों से निकलने वाले फेस में बराबर लोड न बांटकर ज्यादातर जगहों पर एक ही फेस से सप्लाई शुरू करा दी। इस वजह से ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। कई जगह डिस्ट्रीब्यूशन बक्स और एमसीवी से लाइन काटकर सीधे जुगाड़ करके बिजली सप्लाई हो रही है।

ट्रांसफार्मर बदलकर भुगतान में होगी कटौती
सौभाग्य योजना के तहत लगाए गए ट्रांसफार्मरों को पावर कॉर्पोरेशन बदलेगा। इसमें आने वाले खर्च को कार्यदायी एजेंसी के भुगतान से काटा जाएगा। जिन गांवों के ट्रांसफार्मर खराब है। उपभोक्ता 1912 पर शिकायत करें। तत्काल ट्रांसफार्मर को बदवाया जाएगा। इसके अलावा जिन गांवों के ट्रांसफार्मर एजेंसी ने उतरवाए हैं। उसकी सूची मांगी जाएगी। एजेंसी को ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए लिखापढ़ी की जाएगी।
एके सिंह, मुख्य अभियंता पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed