फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power bill pending

Raebareli News: संशोधित सास का 49 हजार बकाया, बहू को दे दिया नया कनेक्शन

Wed, 14 Dec 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
power bill pending
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं व कर्मचारियों के लिए नियम कानून कोई मायने नहीं रखते हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को विद्युत मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता वाईएन राम के औचक निरीक्षण में सामने आया है। लालगंज के आचार्य नगर की रहने वाली श्यामा देवी पर बिजली का 49 हजार बकाया है। बकाया जमा कराने के बजाय अवर अभियंता ने इसी परिसर में उसकी बहू के नाम दूसरा कनेक्शन दे दिया। पूरे मामले की जांच लालगंज के एक्सईएन को सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसके पहले अधीक्षण अभियंता ने विद्युत वितरण खंड लालगंज का निरीक्षण किया। यहां पर साढ़े 10 बजे तक नौ में तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। यहीं पर स्थित कैश काउंटर 10: 45 बजे तक बंद रहा। संबंधित कैशियर एवं खंड कार्यालय में अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने विद्युत उपकेंद्र सरेनी के बाबूखेडा गांव में लगे कैंप का निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं ने कई-कई महीने बिजली का बिल नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर सरेनी के सुपरवाइजर को उस क्षेत्र के मीटर रीडर को हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र मल्केगांव के अंतर्गत पूरे लालू मजरे रासी गांव में लगे कैंप का निरीक्षण किया। इसमें कई त्रुटिपूर्ण बिलों का मौके पर ही सही कराकर जमा करवाया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सलोन, डलमऊ, लालगंज में 28 जगह कैंप लगाए गए। 46 लाख की वसूली की गई। 438 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।

सलोन एवं लालगंज टाउन में दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इन दोनों के थाने में तहरीर दी गई है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि लालगंज में गलत तरीके से कनेक्शन दिया गया है। पूरे मामले की रिपोर्ट एक्सईएन दीपक कुमार से मांगी गई है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed