{"_id":"68c72312973f8b88750cb1b5","slug":"potato-prices-rise-after-nepal-border-opens-farmers-get-relief-raebareli-news-c-315-1-slko1012-147703-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नेपाल सीमा खुलने से आलू के भाव में उछाल, किसानों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नेपाल सीमा खुलने से आलू के भाव में उछाल, किसानों को राहत
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज में पड़ा आलू।
- फोटो : कोल्ड स्टोरेज में पड़ा आलू।
देवा। नेपाल की सीमाएं खुलने के बाद जैसे ही माल वाहक ट्रकों की आवाजाही शुरू हुई, इसका सीधा असर देवा, फतेहपुर क्षेत्र के आलू के भावों पर दिखाई देने लगा है। आलू का नेपाल जाना शुरू हुआ तो 24 घंटे के भीतर इसके दाम में 100 रुपये का उछाल देखने को मिला है। इससे किसान काफी खुश हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि कीमत अभी और बढ़ेगी। जिले में इस बार करीब 25 हजार हेक्टेयर में आलू बोया गया था और करीब 70 हजार आलू का उत्पादन हुआ था।
जिले में संचालित 77 कोल्ड स्टोर में उत्पादन का करीब 91 फीसदी आलू का भंडार किया गया था, लेकिन भाव सही न मिलने के कारण किसान आलू की निकासी नहीं कर रहे थे। इससे भाव बढ़ नहीं पा रहे थे, लेकिन अभी हाल ही में नेपाल आंदोलन के बाद सीमाएं बंद कर दी गई थी, जिसके चलते जिले का आलू नेपाल नहीं जा पाया रहा था। करीब तीन दर्जन से अधिक ट्रकों को सीमा से वापस कर गोरखपुर व बहराइच की मंडियों में भेजा गया था। बताते हैं कि नेपाल की सीमा खुलने के बाद आलू की डिमांड वहां की मंडियों से निकली तो आलू के भाव में 100 रुपये का उछाल आ गया।
रविवार को कई कोल्ड स्टोरेज में भंडारित किसानों के आलू 1100 प्रति क्विंटल तक व्यापारियों ने खरीदा, जबकि दो दिन पूर्व तक यही भाव 950 से 1000 के बीच था। आलू कारोबारी राशिद राइन ने बताया कि मंडियों में डिमांड आने के चलते आलू में उछाल आया है। आलू कारोबारी नियाज अहमद बताते हैं कि नेपाल की सीमा खुलने के बाद वहां की मंडियों से आने वाली डिमांड के चलते भाव में तेजी आई है। इससे किसान को अब आलू के भावों में और अधिक तेजी आने का भरोसा जगा है। आलू व्यापारी दीपक सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन है, ऐसे में मंडियों से डिमांड अधिक होने के कारण भावों पर इसका असर दिख रहा है। नवरात्र व सहालग के दौरान आलू के दाम और बढ़ेंगे।