फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   pond devlope

डेढ़ करोड़ से संवारे जाएंगे पांच अमृत सरोवर

Fri, 24 Jun 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
pond devlope
बछरावां (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के 250 तालाबों में से पांच को अमृत सरोवर के लिए चयनित किया गया है। इन तालाबों को डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से संवारा जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए तेजी से प्रक्रिया चल रही है। पांचों तालाबों का सत्यापन होने के बाद दो का इस्टीमेट तैयार कर लिया गया। अमृत सरोवरों में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए नीमटीकर, दोस्तपुर, विनायकपुर, कुंडौली, सब्जी गांव के तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने के लिए चिह्नित किया गया है।
विनायकपुर, दोस्तपुर में अमृत सरोवर विकसित करने के लिए इस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। नीमटीकर, कुंडौली, सब्जी गांव में तालाबों के स्टीमेट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत सरोवर के पास सामुदायिक भवन, प्रसाधन, शुद्ध जल की व्यवस्था होगी। मोटरबोट भी चलाए जाने की व्यवस्था रहेगी। अन्य तालाबों के सौंदर्यीकरण की अपेक्षा अमृत सरोवरों में चारों तरफ इंटरलॉकिंग, ध्वजारोहण पॉइंट की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही साथ यह भी व्यवस्था की जाएगी कि गांव के गंदे नालों का पानी इस तालाब में न आए।

पहले इनकी खुदाई होगी, चबूतरा बनाया जाएगा। उसके पास कम्युनिटी हॉल बनाया जाएगा, जहां लोग कार्यक्रम भी आयोजित कर सकते हैं। मनरेगा वित्त आयोग व अन्य मद की रकम खर्च की जाएगी। खंड विकास अधिकारी शकील अहमद ने बताया कि जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed