{"_id":"62bca1fab1f0520a8660f833","slug":"polythene-raibaraily-news-lko6374319108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती के बाद भी 500 क्विंटल डंप पॉलिथीन का स्टाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती के बाद भी 500 क्विंटल डंप पॉलिथीन का स्टाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में सख्ती के बावजूद करीब 500 क्विंटल पॉलिथीन डंप है। दुकानदार और थोक कारोबारी चोरी-छिपे अब भी पॉलिथीन की बिक्री करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यह हाल तब है, जब एक जुलाई से पूरी तरह से पॉलिथीन की बिक्री पर रोक लगाई जानी है।
हालांकि अफसरों का दावा है कि पॉलिथीन की बिक्री पर रोक लगाने के लिए न सिर्फ दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है, बल्कि इसको लेकर अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी जा रही है।
बढ़ते प्रदूूषण को रोकने के लिए पॉलिथीन की बिक्री पर रोक लगाई गई है। शहर क्षेत्र के सब्जी मंडी, मधुबन रोड, घोसियाना, मुंशीगंज में पॉलिथीन के थोक कारोबारियों ने गोदाम बना रखा है।
विज्ञापन
शहर के अलावा ऊंचाहार, बछरावां, डलमऊ आदि कस्बों में भी गोदाम हैं, जहां से पॉलिथीन की बिक्री होती है। खास बात ये है कि पॉलिथीन के अलावा पॉलिथीन के बने गिलास, पत्तल आदि भी बिक रहे हैं।
रोक के बाद भी गोदामों में पॉलिथीन का स्टॉक है, जिसे चोरी छिपे बेचा जा रहा है। इन दुकानदारों और थोक व्यापारियों को अफसरों की कार्रवाई से भी डर नहीं लगता है। ऐेेसे में अब एक जुलाई से पॉलिथीन की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसने जा रहा है।
एक माह से नहीं मिली पॉलिथीन
व्यापारी मकबूल, ओम प्रकाश, बाबू वर्मा, दुर्गेश तिवारी कहते हैं कि हम लोग पहले पॉलिथीन के अलावा पॉलिथीन के गिलास, पत्तल आदि की बिक्री करते थे। सख्ती के बाद एक माह से पॉलिथीन बिक्री करने के लिए नहीं मिली है। हम लोग कानपुर से पॉलिथीन लाकर यहां पर बेचते थे।
व्यापारियों को किया जागरूक, दान करें पॉलिथीन
पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, उनके प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव, ईओ डॉ.आशीष कुमार सिंह ने बुधवार को शहर के सुपर मार्केट, कैपरगंज, मधुबन रोड, जिला अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन समेत अन्य चौराहों पर जाकर व्यापारियों से हाथ जोड़कर पॉलिथीन की बिक्री न करने अपील की। साथ ही व्यापारियों से उनके पास स्टॉक में मौजूद पॉलिथीन को नगर पालिका को दान में दिए जाने की बात कही।