फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   political

भाजपा ने रंजना पर खेला दांव, बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

Wed, 23 Jun 2021 09:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
political
भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुरू हुए घमासान में बुधवार को भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए। रोहनियां प्रथम से दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं रंजना चौधरी पर दांव खेलते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। परास्नातक तक पढ़ाई करने वाली रंजना का पुराना कोई भी राजनीतिक इतिहास नहीं है। उनके पति पुतून निर्मल सवैया राजे स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन होगा। सपा से पूर्व विधायक के बेटे विक्रांत अकेला ने ही अब तक नामांकन पत्र खरीदा है। जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव होने के बाद ही भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशी की तलाश शुरू हो गई।
विज्ञापन

भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए कई नाम चर्चा में थे। छतोह से जिला पंचायत सदस्य चुने गए पूर्व कर आयुक्त स्व. बृजलाल पासी का नाम चर्चा में था। हालांकि मतगणना से पहले ही उनकी मौत होने के बाद उपचुनाव में उनकी पत्नी कमला देवी का प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित करवाया। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए कमला देवी का नाम काफी चर्चा में था। सूत्रों का कहना है कि कमला ने चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने विज्ञत्ति जारी कर रोहनियां प्रथम से जिला पंचायत सदस्य रंजना चौधरी को भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है।
रंजना दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं हैं। पिछले चुनाव में वे ऊंचाहार चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य चुनीं गईं थीं। उनका पहले से कोई राजनीतिक इतिहास नहीं है। उसके पति परिषदीय स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। हालांकि रंजना के मैदान में आने के बाद चुनाव दिलचस्प हो गया है।
कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर दिल्ली में लग रही मोहर
भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब कांग्रेस भी जल्द ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित करने वाली है। हालांकि प्रत्याशी को लेकर दिल्ली में मंथन चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी भी तय हो चुका है, लेकिन आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। अब सभी की निगाहें भाजपा प्रत्याशी पर ही टिकी है।

अध्यक्ष पद के लिए नहीं बिका परचा
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में एक भी परचा नहीं बिका है। अब तक सिर्फ विधायक के बेटे नहीं ही परचा खरीदा है। एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि बीते सोमवार को पहला परचा बिका था। उन्होंने बताया कि 26 जून को नामांकन के बाद परचों की जांच होगी। 29 जून को नामांकनपत्र वापस लिए जा सकेंगे। आगामी तीन जुलाई को अपरान्ह तीन बजे तक मतदान के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed