फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   political

अब ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए क्लाइमेक्स

Wed, 05 May 2021 08:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
political
रायबरेली। पंचायत चुनाव के बाद अब ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी हथियाने के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई है। वैसे तो ब्लॉक प्रमुख के दावेदारों ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन अंदर ही अंदर कुर्सी पाने के लिए बिसात बिछानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए चुनाव दिलचस्प होगा। वहीं जीत के बाद बीडीसी के चेहरे पर मुस्कान है और वह चहेते दावेदार को ही ब्लॉक की कुर्सी पर पहुंचाने का सपना संजोए हैं।
विज्ञापन

अब देखना ये है इस बार बाजी कौन मारता है। जिले में कुल 18 ब्लॉक हैं। इन ब्लॉकों में जीते 1301 बीडीसी अपने-अपने ब्लॉकों में प्रमुख की ताजपोशी करेंगे। राही, डलमऊ, सलोन, डीह, सतांव, खीरों, अमावां, शिवगढ़ आदि ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए मंथन का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्सी पर रहा कांग्रेस का रहा दबदबा
ऊंचाहार। ब्लॉक की कुर्सी पर कांग्रेस समर्थित दावेदार ही लंबे समय तक काबिज रहे हैं। महज एक ही बार निर्दलीय प्रत्याशी को मौका मिला है। वहीं सपा, भाजपा, बसपा कुर्सी जीतने के लिए जोर आजमाइश तो की, लेकिन कोई गुल नहीं खिला सकी।
अब देखना ये है कि इस बार ब्लॉक की कुर्सी पर कौन काबिज होता है। ऊंचाहार ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत में कुल 75 सदस्य निर्वाचित होते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी डॉ. दल बहादुर सिंह सबसे पहले ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे।
इसके बाद पूर्व विधायक कुंवर हरनारायण सिंह ब्लॉक प्रमुख बने। इसके बाद से कांग्रेस के प्रत्याशी ही चुनाव में बाजी मारते रहे हैं। सिर्फ 2011 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार पंचम मौर्य जीत दर्ज करने में कामयाब हुए।
इस चुनाव में भी कांग्रेसी खेमे ने अपनी सीट गड़बड़ाती देख बसपा को हराने के लिए अंदरखाने में निर्दलीय दावेदार का समर्थन कर दिया था। वर्ष 2016 के चुनाव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश सिंह की बहू शिवानी सिंह ने एकतरफा जीत दर्ज कर यह सीट पुन: कांग्रेस की झोली में डाल दी।
अब पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद ऊंचाहार ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गुणा भाग शुरू हो गया है। हालांकि इस बार प्रमुख का पद पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है। इसे हासिल करने के लिए कई दावेदार हैं। इनमें बीजेपी के पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अभिलाष चंद्र कौशल भी शामिल हैं।
कंचन और अजय के बीच हो सकता मुकाबला
बछरावां। ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई है। विशुनपुर ग्रामसभा से वार्ड संख्या 4, 5, 6 से बीडीसी का चुनाव जीतने वाली कंचन वर्मा और पूर्व ब्लॉक अजय दउवा के बीच इस बार चुनावी मुकाबला हो सकता है।
कंचन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बरातीलाल चौधरी की बेटी हैं। कंचन के चुनाव जीतने के बाद उनके चुनाव मैदान में आने की चर्चाएं तेजी हैं। कंचन कहती हैं कि पूरी जोरदारी के साथ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा जाएगा।

अभी तक नहीं खुले पत्ते
हरचंदपुर-महराजगंज। ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए अंदर ही अंदर बिसात बिछने लगी है। हालांकि अभी तक किसी ने भी पत्ते नहीं खुले हैं। हर बार ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए जोर आजमाइश होती है। सत्ता से जुड़े लोग अपने चहेते उम्मीदवार को चुनाव जिताने के लिए मैदान में उतरते हैं। वहीं महराजगंज ब्लॉक की कुर्सी के लिए विजेता बीडीसी में चर्चा शुरू है, लेकिन अभी तय नहीं है कि कौन-कौन उम्मीदवार चुनाव मैदान में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed