{"_id":"605ccf6b8ebc3ec39f5dc31e","slug":"political-raibaraily-news-lko5713945111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ हजार मतपेटियों में वोटर करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ हजार मतपेटियों में वोटर करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
विज्ञापन
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नौ हजार मतपेटियों का प्रयोग किया जाएगा। इसी मतपेटियों में वोटर अपना वोट डाल सकेंगे। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं, ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह की कोई समस्या न हो। मतदान केंद्र जाने वाले मार्गों को ठीकठाक करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मतदान केंद्रों की साफ-सफाई बेहतर ढंग से कराने के लिए कहा गया है।
इस बार एक साथ प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव हो रहे हैं। चुनाव में मतपेटियों की कोई कमी न हो, इसका विशेष ख्याल रखा गया है। यही वजह है कि जिला प्रशासन की तरफ से चुनाव कराने के लिए नौ हजार मतपेटियों का इंतजाम किया गया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आरके शुक्ला का कहना है कि पंचायत चुनाव के लिए मतपेटियों की व्यवस्था कर ली गई है। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर चुनाव के मद्देनजर सभी तैयारियां कराई जा रही हैं। मतदान केंद्रों पर पानी की बेहतर व्यवस्था कराई जाएगी। केंद्रों में खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
आज जारी होगी अंतिम सूची
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शोर हर तरफ है। गांवों का माहौल पूरी तरह चुनाव हो गया है। बस अभी सभी को अंतिम आरक्षण सूची का इंतजार है। यह इंतजार भी शुक्रवार को पूरा हो जाएगा।
यानी इसी दिन अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगी। इसी के साथ ही चुनाव और रफ्तार पकड़ेगा। डीपीआरओ कार्यालय में गुरुवार को गहमागहमी रही। अंतिम सूची प्रकाशन को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच माथापच्ची लगी रही।
पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों को लेकर जारी आरक्षण की प्रस्तावित सूची के खिलाफ आईं 740 आपत्तियां खारिज हो गई हैं।
बीती 20 मार्च को सूची के प्रकाशन के बाद प्रधान की 674, डीडीसी की 24, बीडीसी की 29, प्रमुख की तीन और ग्राम पंचायत सदस्य की 10 आपत्तियां आईं थीं। एक-एक करके आपत्तियों का निस्तारण किया गया।
डीपीआरओ राजेंद प्रसाद ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण का काम पूरा हो गया है। डीएम के अनुमोदन के बाद शुक्रवार को आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
आरओ-एआरओ का प्रशिक्षण पहले ही पूरा
जिला प्रशासन की तरफ से पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी के साथ की जा रही हैं, ताकि किसी तरह का व्यवधान न पड़ सके। यही वजह है कि एक सप्ताह पहले ही 19 आरओ और 200 एआरओ के प्रशिक्षण का कार्य पूरा करा दिया गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरके शुक्ला का कहना है कि आरओ और एआरओ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। चुनाव की लगभग हर तैयारी पूरी कर ली गई है।