फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   political

संसद में बात करने वाले अमेठी के किसानों को नहीं दिला पाए हक : स्मृति

Sat, 06 Mar 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
political
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : RAIBARAILY
तिलोई (रायबरेली)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होेंने कहा कि संसद में किसान हित की बात करने वाली कांग्रेस की पोल तब खुली, जब वह अमेठी के किसानों को उनका हक नहीं दिला पाई।
विज्ञापन

अपने समय में राहुल अमेठी के 800 किसानों को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) नहीं दिला पाए। हमने सांसद रहते हुए अमेठी के 23 हजार 800 किसानों को एमएसपी का लाभ दिलाया। केंद्रीय मंत्री तिलोई कस्बे में बस स्टेशन के भवन के लिए भूमि-पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बोल रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। यहां के लोगों के लिए न तो अस्पताल बनवाए गये न बदहाल मुख्यमार्ग को दुरुस्त कराया गया और न बस स्टैंड बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस अमेठी की जनता की बदौलत उन्होंने 15 साल तक सत्ता का राज किया, उसी जनता को आज अपमान करने से भी नहीं चूकते। अमेठी को अपना घर बताने वाले कांग्रेस पार्टी हुक्मरानों ने यहां की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर गुमराह करने का ही एक कार्य किया। उन्होंने जो वादा चुनाव के दौरान तिलोई की जनता ने किया था, उसे दो साल से कम समय के भीतर ही उन्होंने पूरा कर दिखाया। बस स्टेशन बनने से यहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और आना जाना सुलभ होगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जो वादा तिलोई की जनता से किया था, उसे दो वर्ष से कम समय के भीतर ही पूरा कर दिया। देखते देखते तिलोई के सभी विकास कार्य पूरे हो गए हैं। तिलोई में मेडिकल कॉलेज की सौगात भाजपा सरकार ने दी है।
जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बस स्टेशन के भवन निर्माण का शिलान्यास करते हुए भूमि-पूजन किया। इस मौके पर तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, भवानीदत्त दीक्षित, कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, धर्मेश मिश्रा, आशीष गुप्ता, जिलाधिकारी अमेठी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर मौजूद रहे।

विधायक आवास पहुंचीं सांसद
तिलोई बस स्टैंड के भूमि पूजन कार्यक्रम व जनता संबोधन के बाद सांसद स्मृति ईरानी का काफिला तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के आवास राजभवन पहुंचा, जहां विधायक ने पुष्प गुच्छ देकर सांसद का स्वागत किया। यहां पर स्मृति ईरानी ने तिलोई के विकास कार्यों पर चर्चा की, जिसके बाद सांसद का काफिला जायस के लिए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed