फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   political

11 ब्लॉक प्रमुख व 31 पूर्व डीडीसी अपनी सीटों से नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव

Fri, 05 Mar 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
political
रायबरेली। जिले के 11 ब्लॉक प्रमुखों और 31 निवर्तमान जिला पंचायत सदस्यों को बड़ा झटका लगा है। जिन सीटों से पिछली बार जीत दर्ज कराई थी, इस बार उन सीटों से स्वयं चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। अब तक उसी सीट से दावेदारी ठोंकने वाले पूर्व डीडीसी अब आरक्षण की प्रस्तावित सूची जारी होने के बाद नया ठौर ढूंढने में परेशान हैं। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी शामिल हैं। जिला पंचायत सदस्य की मात्र पांच ऐसी सीटें हैं, जिनका आरक्षण जस का तस है।
विज्ञापन

जिले में जिला पंचायत सदस्य के 52 पद हैं। 2015 में चुनाव जीतने के बाद जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में काम करके अधिक से अधिक लोगों को प्रभावित करने का प्रयास किया था, क्योंकि उनकी इस बार भी फिर से भाग्य आजमाने की मंशा थी। आरक्षण की प्रस्तावित सूची जारी होने के बाद 31 जिला पंचायत सदस्यों की मंशा पर पानी फिर गया है। सीटों का आरक्षण बदलने के बाद पूर्व डीडीसी स्वयं अपनी सीटों पर दावेदारी नहीं ठोंक पाएंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अमावां द्वितीय, शिवगढ़ द्वितीय, बछरावां प्रथम, सरेनी चतुर्थ दीनशाह गौरा प्रथम, खीरों प्रथम सीटों के आरक्षण को जस का तस रखा गया है।
ब्लॉक प्रमुख के 18 पदों में इस बार 11 पदों पर नए चेहरे आने तय हो गए हैं। राही, डीह, छतोह, महराजगंज, डलमऊ, दीनशाह गौरा, रोहनियां, अमावां, सलोन, ऊंचाहार सीटों पर स्वयं ब्लॉक प्रमुख इस बार दावेदारी ठोंक नहीं पाएंगे। हालांकि सीट को अपने कब्जे में रखने के लिए नये चेहरे की तलाश तेज हो गई है। ब्लॉक के अन्य पदों को लेकर भी इस बार घमासान की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष समेत इन डीडीसी को लगा सीट का झटका
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व छतोह द्वितीय से डीडीसी रहे अवधेश सिंह, महराजगंज प्रथम से डीडीसी प्रभात कुमार, महराजगंज द्वितीय से पिछली बार चुनाव जीतने वाले रामशंकर सीटें आरक्षित होने के कारण अपनी सीट से स्वयं चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसी तरह शिवगढ़ द्वितीय से सविता, बछरावां तृतीय से विनय कुमार, हरचंदपुर द्वितीय से दिनेश कुमार सिंह, हरचंदपुर तृतीय से राम प्रकाश, सतांव प्रथम से चंद्रराज पटेल, सतांव तृतीय से कर्मादेवी, सरेनी द्वितीय से संजू, सरेनी तृतीय से अमित कुमार, लालगंज प्रथम से रानी, लालगंज तृतीय से अमरेंद्र डलमऊ प्रथम से मो. इस्लाम, द्वितीेय से सर्वेश, तृतीय से सुमन वर्मा और चतुर्थ से निर्मला देवी इस अपनी सीट से चुनाव में दम नहीं भर पाएंगे।
साथ ही दीनशाह गौरा द्वितीय से भिक्कू, ऊंचाहार तृतीय से रंजना चौधरी, रोहनियां प्रथम से कंचनलता, सलोन प्रथम से अनुज सिंह, द्वितीय से सुनीता देवी, तृतीय से निर्मला देवी और चतुर्थ से सुनीता वर्मा चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। छतोह प्रथम से मो. नुईद, डीह तृतीय से गीता, राही प्रथम से चंद्रिका प्रसाद, राही तृतीय से बीरेंद्र कुमार, राही चतुर्थ से छोटे लाल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

डलमऊ और सलोन की सभी 10 सीटें हो गईं आरक्षित
डलमऊ और सलोन ब्लॉक की प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों की सभी 10 सीटें आरक्षित हो गई हैं। डलमऊ प्रमुख अनुसूचित जाति को दी गई, जबकि सलोन प्रमुख पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। डलमऊ जिला पंचायत सदस्य प्रथम अनुसूचित जाति और तीन अन्य सीटों को पिछड़ी जाति की झोली में डाला गया है। डीडीसी सलोन प्रथम, तृतीय और चतुर्थ सीट अनुसूचित जाति व डीडीसी सलोन द्वितीय सीट पिछड़ी जाति के हिस्से में गई है। पिछले चुनाव में यहां सलोन की एक सीट अनारक्षित हुई थी। इसको लेेकर लोगों को तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed