{"_id":"603fc97d8ebc3ef10a331f08","slug":"political-raibaraily-news-lko5676635193","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मार्च को अमेठी आएंगी स्मृति ईरानी, कई योजनाओं का करेंगी लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मार्च को अमेठी आएंगी स्मृति ईरानी, कई योजनाओं का करेंगी लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी छह मार्च को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आएंगी। इस दौरान स्मृति तिलोई व अमेठी में आयोजित कार्यक्रम मेें विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ ही शहर में चल रही रामकथा में शामिल होकर जगतगुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद भी लेंगी।
केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी पिछले 22 फरवरी को अपने आवास के लिए भूमि की रजिस्ट्री कराने अमेठी आई थीं। छह मार्च को फिर केंद्रीय मंत्री का अमेठी दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे में स्मृति जिले को कई योजनाओं का तोहफा देंगी।
वे तिलोई व अमेठी शहर में आयोजित कार्यक्रमों में इन योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगी। दोनों कार्यक्रम संपन्न होने के बाद स्मृति गौरीगंज शहर स्थित रणंजय इंटर कॉलेज खेल मैदान में एक मार्च से शुरू हुई रामकथा में शामिल होंगी।
विज्ञापन
यहां कथा श्रवण के साथ केंद्रीय मंत्री कथावाचक जगद्गुरू रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेंगी। कथा में शामिल होने के बाद वे देर शाम दिल्ली रवाना हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि इस बार के दौरे में स्मृति के साथ प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती, सतीश चंद्र द्विवेदी व राज्यमंत्री सुरेश पासी मौजूद रहेंगे।
सीडीओ ने देखा कार्यक्रम स्थल
अमेठी। केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम तय होने की मौखिक जानकारी मिलने के बाद सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर व बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बुधवार दोपहर शहर स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने कार्यक्रम स्थल पर पांच सौ कुर्सियां लगाने के साथ पार्किंग व अन्य व्यवस्था करने का निर्देश दिया।