फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   political

जिले के विकास में खर्च होगी लखनऊ के भाजपा राज्यसभा सदस्य की निधि

Fri, 19 Feb 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
political
रायबरेली। भाजपा से लखनऊ से राज्यसभा सदस्य संजय सेठ ने अपनी निधि से जिले को 39.63 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने लालगंज, ऊंचाहार, बछरावां, शिवगढ़ क्षेत्र में सोलर लाइट, हैंडपंप और सीसी रोड के लिए निधि दी है। निधि मिलने के बाद जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य संसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से धनराशि दी है। लालगंज, शिवगढ़ और ऊंचाहार में 16 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। इसके अलावा बछरावां, लालगंज और ऊंचाहार में छह सोलर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र में चार हैंडपंप के साथ ही 415 मीटर में दो सीसी रोडों का निर्माण भी कराया जाएगा। डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रेम चंद्र पटेल ने बताया कि राज्य सभा सदस्य ने 39.63 लाख रुपये की लागत से सोलर लाइट, सोलर हाईमास्ट लाइट, हैंडपंप और सीसी रोड निर्माण की संस्तुति की है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराकर काम को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed