फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Police stopped Congressmen going to meet Priyanka, Dhakkamukki

प्रियंका से मिलने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, धक्कामुक्की-कहासुनी

Mon, 30 Dec 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Police stopped Congressmen going to meet Priyanka, Dhakkamukki
रायबरेली। दिवंगत कांग्रेस नेता सुनील श्रीवास्तव के आवास पर प्रियंका वाड्रा शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची थी। प्रियंका के यहां पहुंचने पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक राहुल वाजपेयी समेत अन्य कांग्रेसी उनसे मिलने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

कांग्रेसी प्रियंका से मिलने के लिए आगे बढ़े तो ड्यूटी पर तैनात एएसपी नित्यानंद राय ने उन्हें जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में कहासुनी के साथ धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक और एएसपी के बीच तीखी तकरार हुई। इससे वहां पर माहौल गरमा गया। इस बात की जानकारी होने पर प्रियंका ने कांग्रेसियों को मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कांग्रेसियों को प्रियंका से मिलने के लिए जाने दिया गया। एएसपी का कहना है कि सुरक्षा की वजह से कांग्रेसियों को रोका गया। किसी से कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया।
उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि पुलिस ने कांग्रेसियों के साथ कहासुनी के साथ धक्कामुक्की की। उत्तर प्रदेश की पुलिस के लिए यह सब करना आम बात हो गई है।

इस बार प्रियंका वाड्रा की सुरक्षा सीआरपीएफ के घेरे में रही। प्रियंका के काफिले के स्कॉट में लखनऊ पुलिस की गाड़ी लगा थी। इससे पहले प्रियंका वाड्रा को एसपीजी की सुरक्षा मिली थी, लेकिन केंद्र सरकार से एसपीजी की सुरक्षा हटाकर सीआरपीएफ की सुरक्षा दी है। सीआरपीएफ की सुरक्षा में प्रियंका यहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed