फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार

Wed, 09 Nov 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
police
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के हुुुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चार लाख कीमत के जेवरात समेत अन्य सामान बरामद किया है। ये बदमाश सराफा व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना के मामले में फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सर्वोदय नगर निवासी सराफा व्यवसायी अनिल वर्मा के साथ 29 अक्तूबर को आठ लाख की लूट हो गई थी। तीन नवंबर को लूट में शामिल चार बदमाशों को पकड़कर जेल भेजा गया था, जबकि दो बदमाश फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

इनकी गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर वंदना सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई थी। बुधवार तड़के पांच बजे सूूचना मिली कि फरार बदमाश शारदा नहर सुल्तानपुर रोड पर मौजूद हैं। सूचना पर एएसपी, सीओ के अलावा मिल एरिया थानेदार रेेखा सिंह, एसओजी प्रभारी प्रवीर गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को आते देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान मिल एरिया थाना क्षेत्र के सीकी सलेमपुर गांव निवासी रोहित यादव के बाएं पैर में गोली लग गई। वहीं मौके से लखनऊ जिले के आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार गांव निवासी रितेश उर्फ पिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने की चार चेन, कान के 10 टॉप्स, सात लॉकेट, अंगूूठी समेत चार लाख कीमत के जेवरात, घटना में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक और तमंचा बरामद किया है। एसपी ने बताया कि घायल रोहित के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि काफी समय से लुटेरे जिले में सक्रिय थे और लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
पहले करते थे रेकी, फिर घटनाओं के देते थे अंजाम
अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पकड़े गए लुटेरों का एक संगठित गिरोह है। गिरोह में दो-तीन लोग बाइक पर सवार होते हैैं और मुख्य रूप से सराफा व्यापारियों को टारगेट करके लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। जिस सराफा व्यवसायी के साथ लूट की घटना को अंजाम देना होता था, पहले लुटेरे उसके संबंध में पूरी जानकारी कर लेते थे।

किस मार्ग से सराफा व्यवसायी का आना-जाना रहता था, उसकी पूरी रेकी कर लेते थे। इसके बाद लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद संकरे रास्ते से बाइक पर सवार होकर भाग जाते थे। इससे उनके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चल पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed