फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

लालगंज कस्बा चौकी इंचार्ज सस्पेंड, जगतपुर थाने का दरोगा लाइन हाजिर

Wed, 26 May 2021 08:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
police
रायबरेली। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर लालगंज कस्बा चौकी प्रभारी को जहां सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं जगतपुर थाने में तैनात दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी पर लॉकडाउन के दौरान दुकान खुलवाने के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली का आरोप है, जबकि दरोगा के खिलाफ वीडीओ समेत दो लोगों की मौत के मामले की जांच करने में लापरवाही उजागर हुई थी। शिकायतें मिलने पर एसपी ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इस पर एसपी ने दंडात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने शिकायत दर्ज करायी थी कि लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोलने के नाम पर लालगंज कस्बा चौकी इंचार्ज महेश यादव व्यापारियों से धन उगाही कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार ने इस प्रकरण की जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इस पर बुधवार को चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। अभी किसी नए चौकी प्रभारी की तैनाती नहीं हुई है।
इसी तरह जगतपुर क्षेत्र में नवाबगंज के पास इसौर ड्रेन के पुल पर बीते दिनों कार के टकराने से ग्राम विकास अधिकारी धर्मेद्र देव सिंह समेत दो लोगों की मौत हो गई थी।
थाने में तैनात दरोगा प्रिंस सोनकर ने दुर्घटनाग्रस्त कार थाने में नहीं खड़ी कराई। इससे गाड़ी के पहिये चोरी हो गए थे। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत एसपी से की थी।
एसपी का कहना है कि कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर लालगंज कस्बा चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है, जबकि जगतपुर थाने में दरोगा प्रिंस सोनकर को लाइन हाजिर किया गया है।
सिविल लाइंस, जहानाबाद-मुंशीगंज में खुल रही दुकानें
शहर के सिविल लाइंस और जहानाबाद क्षेत्र में लॉकडाउन के बाद दुकानें खोली जा रही हैं। सिविल लाइंस और जहानाबाद चौकी इंचार्ज शत प्रतिशत लाकडाउन कराने में ढिलाई बरत रहे हैं।
यही नहीं दुकान खुलवाने के नाम पर धन उगाही की शिकायतें भी आ रही हैं। जहानाबाद क्षेत्र में सुपर मार्केट में ही बड़े होटल संचालक मिठाई बेच रहे हैं। कानपुर रोड पर नई बाइकें बेची जा रही है।
चौकी इंचार्ज जानकर भी अंजान बने हैं। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने एसपी से की है। इसी तरह मुंशीगंज कस्बे, एम्स के पास भी दुकानें खुल रही हैं। मुंशीगंज चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह सेटिंग-गेटिंग के चलते कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

यही नहीं दरियापुर से कुछ आगे हाईवे पर एक ढाबा का भी संचालन किया जा रहा है। इस ढाबे के संचालन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी का कहना है कि जांच कराई जाएगी। जांच सही मिली तो चौकी प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed