{"_id":"60a926878ebc3e74f947b81c","slug":"police-raibaraily-news-lko5791228177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी की तलाश में पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। पांच दिन बाद तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
डीह थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती 18 मई की सुबह एक युवक उसकी सात वर्षीय बच्ची को घर के पास बने शौचालय में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा।
बच्ची के शोर मचाने पर परिवारीजन दौड़े तो युवक मौके से भाग गया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ईलू निवासी रेवरी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ में मामला दर्ज किया। उधर, थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव ने बताया कि मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अभद्रता करने वाले हिरासत में लिए गए
डीह। थाना क्षेत्र के पूरे झीम मजरे डेला गांव में कोरोना जांच का सैंपल लेने गई स्वास्थ्य टीम के साथ अभद्रता के मामले में शनिवार को पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। शनिवार को स्वास्थ्य टीम के साथ आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया था। थानेदार राकेश सिंह यादव का कहना है कि अनिल कुमार और सुनील कुमार को पकड़ा गया है।