फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

अटौरा चौकी क्षेत्र में ढांबे में बिक रहा अवैध गांजा और शराब, शिकायत पर जांच करने पहुंचे एसपी

Tue, 02 Feb 2021 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
police
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाने के अटौरी चौकी क्षेत्र स्थित ढाबों में अवैध शराब व गांजा बिक्री की शिकायत मिलने पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार अचानक चौकी पहुंच गए। एसपी के अचानक पहुंचने के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसपी ने बारी-बारी से थानेदार, चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों से पूछताछ की और हिदायत दी कि दोबारा इस तरह की शिकायत मिली तो सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से चौकी में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

काफी समय से एसपी को अटौरा चौकी क्षेत्र में अवैध गांजा, शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। एसपी के कहने के बाद भी थानेदार और चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मी लापरवाही बरत रहे थे। इस पर एसपी स्वयं चौकी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक एसपी ने रुककर पहले थानेदार संतोष कुमारी फिर चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। एसपी के सवाल पर पुलिस कर्मी चुप्पी साधे रहे। एसपी ने हिदायत दी कि ढाबों पर अवैध तरीके से शराब, गांजा की बिक्री की जा रही है तो संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
एसपी ने चौकी परिसर, भोजनालय, हवालात, बैरक की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। चौकी पर रखे गए लावारिस वाहनों के निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि ढाबों पर गांजा, शराब बिक्री की शिकायत मिली थी।

थानेदार की पहुंच रही शिकायत
गुरुबख्शगंज की थानेदार संतोष कुमारी और थाने पर तैनात मातहतों के बीच ही अनबन चल रही है। यही वजह है कि आए दिन थानेदार की शिकायत पुलिस कार्यालय पहुंच रही हैं। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि एक दरोगा ने थानेदार की शिकायत की थी। शिकायत की पड़ताल कराई जा रही है। जांच में मामला सही मिला तो कार्रवाई होगी। थानेदार से कहा गया है कि वह काम पर ध्यान दें। मातहतों से अच्छा व्यवहार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed