फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police investigated

वृद्ध दंपती को जिंदा जलाने का प्रयास करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Jul 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
police investigated
रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के पूरे लोकई मजरे मऊ गांव में वृद्ध दंपती को जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पाया गया है कि भूमि विवाद में ही घटना को अंजाम दिया गया। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती दंपती की हालत अब खतरे से बाहर है।
पूरे लोकई मजरे मऊ निवासी सूरजपाल (64) अपनी पत्नी धनपता (60) के साथ करीब 20 वर्ष से गांव के बाहर तालाब के किनारे झोपड़ी बनाकर रहता है।
मंगलवार रात करीब नौ बजे दंपती सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी गांव के ही दो लोगों ने वृद्ध दंपति को जलाकर मारने की नीयत से झोपड़ी में आग लगा दी थी। इससे दंपती गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन

झोपड़ी में बंधी दो बकरियां भी जलकर मर गईं थी। झोपड़ी में रखा अनाज और सात हजार भी आग की भेंट चढ़ गये थे। दंपती की पुत्री निर्मला की तहरीर पर पुलिस ने बद्रीप्रसाद व मेवालाल के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी मेवालाल को पकड़ लिया था, जबकि बद्री प्रसाद फरार था। सीओ सलोन अमित सिंह ने बताया कि फरार बद्री प्रसाद को भी पकड़ लिया गया है। उसके पास से आग लगाने के उपकरण भी बरामद हो गये हैं। भूमि विवाद में दंपती को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed