{"_id":"64c8a67f17c78562d0d7a69ef4f929aa","slug":"police-cordon-off-the-market-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार बंद कर घेरा एसपी दफ्तर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार बंद कर घेरा एसपी दफ्तर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी और उसके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से भड़के व्यापारी सोमवार को दुकानें बंद कर सड़क पर उतर आए। आक्रोशित व्यापारियों ने एसपी दफ्तर का घेराव कर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
साथ ही मिल एरिया एसओ पर मनमानी करने का आरोप लगाया। दोपहर बाद एएसपी ने केस वापसी का आश्वासन दिया तो व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ।
दुकानें बंद होने के कारण रतापुर में सन्नाटा पसरा रहा, जिससे लोगों को खरीद फरोख्त में परेशानी हुई। मिल एरिया क्षेत्र में शनिवार को मारपीट के मामले में व्यापारी नेता सुरेश यादव और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
इससे आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को रतापुर की छोटी-बड़ी करीब 500 दुकानों के शटर गिरा दिए। गुस्साए व्यापारी सड़क पर उतर आए।
पहले व्यापारियों ने रतापुर चौराहा पर प्रदर्शन किया और फिर एसपी दफ्तर का घेराव करके नारेबाजी करने लगे। सीओ सदर सुशील कुमार ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी केस वापसी की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन
साथ ही मारपीट करने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा, राजेश शर्मा, मनोज गुप्त, आदि व्यापारियों ने दर्ज की गई एफआईआर पर नाराजगी जताई।
आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना जांच किए ही यह सब दोषियों को बचाने के लिए किया है। एएसपी राममूरत यादव ने व्यापारियों को व्यापारी नेता और उसके बेटे के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने का आश्वासन देकर शांत कराया।