फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Poles fell due to thunderstorm, power failure

आंधी-बारिश से गिरे खंभे, बिजली गुल

Tue, 24 May 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Poles fell due to thunderstorm, power failure
रायबरेली में सोमवार को सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के देवपुर फीडर के ऊपर गिरे पेड़ को हटाते कर्मचारी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में सोमवार को एक बार फिर तेज आंधी के साथ हल्की बारिश से जहां मौसम ठंडा हो गया, वहीं लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई। बारिश-आंधी से बिजली आपूर्ति धड़ाम हो गई। कहीं पर पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गए तो कहीं पर पेड़ की डालें तारों पर रख गईं। इस वजह से बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर में तो कहीं पांच तो कहीं सात घंटे बाद बिजली आ गई, लेकिन गांवों में बिजली गुल रही है। पावर कॉर्पोरेशन की टीम बिजली आपूर्र्ति बहाल करने के प्रयास में जुटी रही। देर शाम तक महज 500 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। देर रात तक अन्य गांवों की बिजली आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। आंधी में 600 पोल के टूटने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार की रात तेज हवा के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। 200 गांवों की बिजली गुल थी, जहां सुधार कार्य चल रहा था। एक बार फिर सोमवार को हल्की बारिश के साथ आंधी चलने से बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। मुंशीगंज कस्बे में पेड़ बिजली की लाइन और ट्रक के ऊपर गिर गया। इस वजह से पोल तो नहीं टूटा, लेकिन क्रासआर्म और इंसुलेटर ध्वस्त हो गए। इसी तरह अमावां से डीह और परशदेपुर उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी लाइन पर टहनियों समेत बांस आ गया। कई जगह पेड़ गिरने से तार टूट गए।
विज्ञापन

इसी तरह करहिया विद्युत उपकेंद्र से निकली बिजली की लाइन पर भारी भरकम पेड़ तार जमीदोज हो गए। शहर की इंदिरा उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में इंसुलेटर खराब होने से करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। प्रगतिपुरम, आईटीआई, गोराबाजार, तेलियाकोट की बिजली आपूर्ति बंद रही। कहीं पर छह घंटे तो कहीं पर सात घंटे आपूर्ति शुरू हो पाई। शहर से लेकर गांवों तक में हुई हल्की बारिश से मौसम ठंडा हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं बिजली की लाइन तो कहीं राजमार्ग पर गिरे पेड़, लगा जाम
शिवगढ़-सरेनी-ऊंचाहार। तेज हवा के चलते कहीं पर राजमार्ग तो कहीं पर बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरे। इस वजह से काफी देर तक जाम लगा रहा। शिवगढ़ विद्युत उपकेंद्र से निकली बिजली की लाइनों के तर कसना, बेड़ारू, दहिगवां, नरेाुिवा, सीवन, पिडौली, बहुदा, देहली, गोविंदपुर गांव के पास टूट गए। इस वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपखंड अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि कई जगह मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति चालू करा दी जाएगी। उधर, सरेनी में भी कई जगह तार टूटने से बत्ती गुल रही। सरेनी- लालगंज मार्ग पर आम पेड़ की डाल गिरने से काफी देर तक आवागमन ठप रहा। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ की डाल को हटवाया। ऊंचाहार क्षेत्र में दोपहर बाद मौसम बदला। आसमान पर काले बादल घिर गए। धूल भरी हवा चली उसके बाद बूंदाबांदी से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन कई जगह बिजली की लाइनों में फॉल्ट आने से बत्ती गुल रही।

शहर में आपूर्ति बहाल, गांवों में चल रहा काम
शहर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। ग्रामीण अंचलों की बिजली आपूर्ति सुधार कार्य चल रहा है। अब तक 500 गांवों की बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। अन्य गांवों की बिजली देर रात तक चालू करा दी जाएगी। इसके लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। -विवेक कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता प्रथम,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed