फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Poles fell due to Pokland machine, supply restored

Raebareli News: पोकलैंड मशीन से गिरे खंभे, बहाल हुई आपूर्ति

Mon, 02 Jun 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 02 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Poles fell due to Pokland machine, supply restored
खीरों (रायबरेली) विकासखंड के बकिया खेड़ा के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे गंगा एक्सप्रेसवे की मिट्टी की खोदाई में लगी पोकलैंड मशीन हाईटेंशन लाइन में फंस गई, जिससे गांव के राम प्रकाश यादव के निजी नलकूप की लाइन के छह विद्युत पोल टूट गए। किसान के नलकूप की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। अभी पोल भी नहीं लगाए गए हैं। पोल गिरने से गांव की आपूर्ति भी बाधित रही। रविवार को आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को पोकलैंड मशीन खाेदाई के दौरान एचटी लाइन में फंस गई थी, जिससे बकियाखेड़ा गांव की आपूर्ति ठप हो गई थी। गनीमत रही कि घटना के समय विद्युत आपूर्ति चालू नहीं थी। इस घटना से देवगांव फीडर की आपूर्ति भी बाधित हो गई थी। शनिवार रात तक बिजली गुल रही और रात करीब एक बजे बिजली आई लेकिन दो घंटे बाद फिर से फाल्ट हो गया, जिससे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


इस पर बिजली विभाग ने रविवार सुबह नौ बजे से मरम्मत का काम शुरू किया और गडरियन खेड़ा टीऑफ से लाइन खोल कर अलग किया। जिससे आपूर्ति 11 बजे बहाल हो सकी। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता वीके सिंह ने बताया कि घटना की जो खंभे गिर गए हैं, उनको फिर से लगाया जाएगा। अभी गांव की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। किसान के नलकूप की आपूर्ति बंद है। उसे भी जल्द शुरू कराया जाएगा। साथ ही मामले की जांच भी कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed