फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Plenty blow Abir-Gulal, the wet paint

खूब उड़ा अबीर-गुलाल, रंग से हुए सराबोर

Fri, 25 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Fri, 25 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Plenty blow Abir-Gulal, the wet paint
रायबरेली में बुधवार को होली की मस्ती में डांस करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
जिलेभर में होली बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। होलिका दहन के बाद अबीर-गुलाल का दौर शुरू हो गया, जो शाम बाद तक चलता रहा। सुबह से बच्चे पिचकारियां लेकर घरों से निकल पड़े। हर आने-जाने वाले पर रंग डाला।
विज्ञापन


वहीं पुरुष और महिलाएं के साथ युवाओं की टोली निकली। होली की उमंग और रंगों की बौछार के बीच बच्चों और युवकों की टोलियों ने खूब हुड़दंग किया। अलग-अलग ग्रुप में युवाओं की टोलियां जिधर से निकली, गुजरने वालों को रंग से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन


शहर के घंटाघर चौराहा, पुलिस लाइंस चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, रतापुर चौराहा, सिविल लाइंस चौराहा, मोटल तिराहा, गोरा बाजार आदि स्थानों पर खूब रंग खेला गया। सबसे अधिक हुड़दंग घंटाघर चौराहे पर हुआ। यहां पर एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक-दूसरे के कपड़े भी फाड़ दिए। डीजे पर होली गीतों के बीच युवाओं ने जमकर नृत्य भी किया। मोहल्लों में बच्चों की टोलियां हाथ में पिचकारी लेकर निकली। इस दौरान जो जहां दिखा, वहीं पर उसे रंग से सराबोर कर दिया। ग्रामीण अंचलों में रंग खेलने के साथ ही फाग गायन हुआ।

इसमें बच्चे, बड़े, बुजुर्ग सभी ने भाग लिया। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। होली पर कहीं कोई उपद्रव न हो सके, इसको लेकर चौराहों पर पुलिस तैनात रही। रतापुर चौराहा, पुलिस लाइन, नेहरू नगर, बस स्टेशन, गोरा बाजार आदि स्थानों पर पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे।


सलोन कस्बा स्थित मिनी स्टेडियम में सामने लल्ला पंडित ने पूरे विधिविधान से होलिका की पूजा अर्चना कराई। यजमान डॉ. आरके पांडेय ने पूजा के बाद होलिका में आग लगाई। इसके बाद एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसी तरह ऊंचाहार तिराहा, गनपत चौराहा, तहसील रोड, परशदेपुर रोड, बैंक के सामने होलिका दहन हुआ। यहां पर बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी ने गले मिलकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed