{"_id":"61213cf98ebc3e79ee4ea953","slug":"pledge-to-respect-women-raibaraily-news-lko5922710128","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के सम्मान का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के सम्मान का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मिशन शक्ति के तृतीय चरण का शुभारंभ जिले के सभी थानों में महिलाओं के सम्मान के साथ हुआ। सभी ने महिलाओं के सम्मान के साथ ही उनकी समस्याओं के निराकरण का संकल्प लिया।
खीरों प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने महिलाओं को सम्मनित किया। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत थाने पर आने वाली सभी पीड़िताओं की शिकायतों को प्राथमिकता से सुना व उनका निराकरण किया जाएगा।
सलोन प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली में मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं को मास्क, राखी, गिफ्ट व बुकें देकर सम्मानित किया। एडीएम रामअभिलाष ने भी महिलाओं को उनकी सुरक्षा के विषय में बताया। इस दौरान सीओ इंद्रपाल सिंह व कोतवाल पंकज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में कोतवाल अनिल सिंह ने मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने की व्यवस्था की जानकारी दी। इस मौके पर दीक्षा बाजपेई, वैशाली द्विवेदी, शेफाली श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिखा तिवारी, रजिया, प्रीति, दीपा, पूजा शर्मा, सुल्ताना व ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कंदरावां गांव में महिलाओं को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम हुआ। महिला कांस्टेबल लक्ष्मी, गुड्डी व रुचि माहेश्वरी ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कोतवाल विनोद सिंह ने मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत की।