फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Players making their name in the game of checkmate

Raebareli News: शह-मात के खेल में नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी

Sun, 20 Jul 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 20 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Players making their name in the game of checkmate
अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर विशेष
विज्ञापन


रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस 20 जुलाई को है। जिले में शतरंज के रुचि बढ़ रही है। यही वजह है कि पिछले दो-तीन वर्षों में शतरंज के खिलाड़ियों की संख्या बढ़ी है। कई खिलाड़ियों ने शतरंज में नाम भी रोशन किया है। जिला स्तर पर आयोजन भी होने लगे हैं।

जिले के लिए बड़ी उपलब्धि यह रही कि शतरंज के खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्णायक भी चुने गए। बीते वर्ष एक खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय निर्णायक तो तीन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय निर्णायक की परीक्षा में सफलता हासिल कर यह उपलब्धि अर्जित की है।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुन्ना लाल साहू बताते हैं कि भविष्य में राज्य स्तर का मुकाबला इस जिले में भी कराने की योजना है। इसके लिए बीते रविवार को कानपुर में हुई प्रदेश स्तर की सामान्य सभा बैठक में प्रस्ताव दिया गया है, जिस पर जल्द ही निर्णय आने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो जिले में अंडर-19 की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप होगी। बीती जून महीने में जिला स्तरीय चैंपियनशिप हो चुकी है। वर्तमान में 170 से अधिक खिलाड़ी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑर्बिटर सेमिनार में बनाया मुकाम

बीते वर्ष दिसंबर महीने की 14 एवं 15 तारीख को ऑनलाइन इंटरनेशनल ऑर्बिटर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें 13 देशों के 25 ऑर्बिटर्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान ऑनलाइन परीक्षा भी कराई गई, जिसमें शहर के इंदिरा नगर निवासी आदित्य कुमार द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया। इसके जरिए वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्णायक बन गए। आदित्य ने 24 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। वह उत्तर प्रदेश के पहले ऑर्बिटर बने, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित सेमिनार में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।


राष्ट्रीय स्तर के तीन निर्णायक बने
बीते वर्ष जुलाई महीने में 27 व 28 जुलाई को बिजनौर में अखिल भारतीय शतरंज संघ के सहयोग से उत्तर प्रदेश शतरंज संघ ने सीनियर नेशनल आर्बिटर सेमिनार एवं एग्जाम का आयोजन किया था, जिसमें छह राज्यों के 47 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें रायबरेली जिले से तीन खिलाड़ियों ने सफलता अर्जित की और राष्ट्रीय निर्णायक बने। इनमें लालगंज क्षेत्र के रहने वाले ओमकार सिंह, बछरावां क्षेत्र के रहने वाले आदित्य सिंह और शहर क्षेत्र के गोरा बाजार निवासी आदित्य साहू शामिल हैं।



राज्य स्तर तक दिखाई प्रतिभा
जिला स्तर पर सफलता अर्जित करने वाले कई खिलाड़ियों ने राज्य स्तर तक प्रतिभाग किया। प्रीओम मिश्रा और शिवओम मिश्रा ने सीतापुर जिले में हुई स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। अक्षत गर्ग, दृष्णा गर्ग, दिव्य गिरी, हर्षित सैनी एवं हंसिका सैनी ने लखनऊ में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। चंद्र प्रकाश, आदित्य साहू व आदित्य सिंह कौशांबी में आयोजित प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed