फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   placement

हरियाणा से लिया ऑनलाइन इंटरव्यू, पांच को मिली जॉब

Thu, 05 May 2022 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
placement
रायबरेली। न कोई कंपनी का अधिकारी आया और न तो कोई मेले जैसा माहौल दिखा। बस ऑनलाइन इंटरव्यू दिया और जॉब का मौका मिल गया।
विज्ञापन

यह मौका मिला बृहस्पतिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में, जहां कैंपस ड्राइव में 26 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन साक्षात्कार दिया। इनमें से छह अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।
कैंपस ड्राइव में हरियाणा की कंपनी धूत ट्रांसमिशन के प्रतिनिधि अमित ने ऑनलाइन इंटरव्यू लिया। जिसमें 17 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया, इसमें से पांच अभ्यर्थियों का चयन हुआ। जिन्हें 10 हजार रुपये प्रतिमाह समेत अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन

अप्रेंटिसशिप सेल प्रभारी विजय सिंह एवं आशीष कुशवाहा ने अप्रेंटिसशिप के लिए भी एक प्रशिक्षणार्थी का चयन किया।
जिला सेवायोजन कार्यालय से आए आलोक मिश्रा एवं सर्वेश कुमार राय ने अभ्यर्थियों की कैरियर काउंसलिंग की। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव एवं कार्यदेशक सुरेश दीक्षित ने चयनित प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रभारी सीएम श्रीवास्तव, उमा त्रिवेदी, राकेश कुमार व सत्येंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला आज
रायबरेली। जिला सेवायोजन कार्यालय में 6 मई को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने के लिए छह कंपनियों के अधिकारी आएंगे, जो सेल्स मार्केटिंग ऑफिसर, ऑपरेटर, ट्रेनी, एग्रीकल्चर आफिसर, टेलीकॉलर, एकाउंटेंट, सेल्स एक्जिक्यूटिव, सर्वे एक्जिक्यूटिव, ऑफिस एक्जिक्यूटिव समेत अन्य पदों के लिए चयन करेंगे। मेले में 265 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। सर्वेश कुमार राय ने बताया कि 18 से 35 वर्ष आयु के हाईस्कूल, इंटर व स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed