फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pipa bridges will be built over the Sai River and Maharajganj Drain.

Raebareli News: सई नदी व महराजगंज ड्रेन पर बनेंगे पीपे के पुल

Sat, 17 Jan 2026 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Pipa bridges will be built over the Sai River and Maharajganj Drain.
कचनावा गांव में महराजगंज ड्रेन, जिस पर पीपे का पुल बनेगा। - फोटो : कचनावा गांव में महराजगंज ड्रेन, जिस पर पीपे का पुल बनेगा।
रायबरेली। डीह क्षेत्र में सई नदी और महराजगंज ड्रेन पर पीपे के पुल बनाए जाएंगे। इन पुलों के बनने से करीब 20 गांवों के लोगों को सहूलियत मिलेगी। ग्रामीणों को बरसात में आवागमन के लिए नाव का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। वहीं, अधिक चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी। दोनों पुलों का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। पुलों के निर्माण में करीब एक करोड़ 73 लाख रुपये खर्च होंगे। विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीह क्षेत्र की ग्राम पंचायत कचनावां के तीन पुरवे अहिरन का पुरवा, पासिन का पुरवा, गोडियन का अड्डा सई नदी और महराजगंज ड्रेन से घिरे हैं। बरसात में लोगों को आने-जाने के लिए महराजगंज ड्रेन पर नाव का सहारा लेना पड़ रहा था। इससे बड़े लोग तो नाव से निकल जाते थे, लेकिन बच्चे घरों में ही रहते थे। प्रधान प्रतिनिधि रोहित चौरसिया ने ड्रेन पर पुल बनवाने की मांग मुख्यमंत्री तक से की थी। इसके बाद यहां पीपे का पुल बनवाने के लिए 84 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

इसी तरह पूरब नायन और पूरे वकालन गांव के बीच से सई नदी निकली है। इससे बीरगंज, सरांय मानिक, खेतौधन, पूरब नायन आदि गांवों के लोगों को डीह ब्लॉक, सलोन तहसील मुख्यालय जाने के लिए परशदेपुर होकर निकलना पड़ रहा है। बाइक और साइकिल सवारों को छह किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। पैदल आने-जाने के लिए सई नदी में नाव का सहारा लेना पड़ता है। बरसात में समस्या और बढ़ जाती है। यहां 89 लाख रुपये से पुल का निर्माण कराया जाएगा। दोनों जगह पुल बनने से करीब 15 हजार लोगों को सहूलियत मिलेगी। क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार ने बताया कि दोनों जगह पीपे के पुल बनाने की स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग जल्द काम शुरू कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed