फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pickup crushed three people, including father and son, one dead

पिकअप ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत

Mon, 20 Jan 2020 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pickup crushed three people, including father and son, one dead
रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात पिकअप ने निमंत्रण से घर लौट रहे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को एंबुलेंस से पीएचसी सलोन से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल एक युवक का जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सरायनाथ बैरमपुर निवासी राम कृपाल और दुबे का पुरवा निवासी लालजी अपने पुत्र करन के साथ साइकिल से शनिवार रात अइया का पुरवा रिश्तेदारी में एक निमंत्रण गए हुए थे। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक निमंत्रण से वापस साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। एक साइकिल पर पिता-पुत्र, जबकि एक साइकिल पर रामकृपाल था। करहिया चौकी क्षेत्र के नहर चैराहा के पास प्रतापगढ़ से सलोन की तरफ आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र समेत तीनों लोगों को चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एनएचआई की एंबुलेंस और डायल 112 मौके पर पहुँची। सभी घायलों को पीएचसी सलोन से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान करन की मौत हो गई, जबकि उसके पिता लालजी को ट्रॉमा सेंटर रिफर कर दिया गया। वहीं राम कृपाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सलोन कोतवाल बृज मोहन सिंह ने बताया कि शनिवार रात हुई सड़क दुर्घटना में करन की मौत हो गई है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed