फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   photo viral

पीएम की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले पर केस

Tue, 16 Aug 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
photo viral
खीरों। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय ध्वज की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने वाले युवक के खिलाफ खीरों थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने का भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जानमाल की धमकी दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
खीरों के भीतरगांव निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष खीरों शिवराम सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रनापुर पहरौली निवासी रमणेश ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय ध्वज की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर फोन करके रमणेश को पोस्ट की गई फोटो डिलीट करने को कहा तो उसने जानमाल की धमकी दी।
थानेदार देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि रनापुर गांव निवासी रमणेश के खिलाफ प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और विरोध करने पर भाजपा नेता को जानमाल की धमकी दिए जाने का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 लोग शांतिभंग में पाबंद
डीह। थाना पुलिस ने मारपीट, झगड़ा करने पर 23 लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया है। इनमें महिलाएं व पुरुष शामिल हैं। थानेदार पंकज सोनकर ने बताया कि 23 लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed