फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pesticides drug raid on 44 shops, a suspended

कीटनाशक दवाओं की 44 दुकानों पर छापे, एक सस्पेंड

Thu, 25 Feb 2016 11:28 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
शासन की मंशा पर गुरुवार को जिले में कृषि विभाग की टीम ने कीटनाशक दवाओं की 44 दुकानों पर छापेमारी करके एक दुकान के लाइसेंस को निलंबित कर दिया। कीटनाशक के 24 नमूने भरे गए।
विज्ञापन


छह दुकानों में कमियां मिलने पर संचालकों को कारण बताओ नोटिस दिया है। डीएम सूर्यपाल गंगवार के निर्देशन में कृषि विभाग के अधिकारियों की टीमों ने एक साथ निजी कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी एसके पांडेय की टीम ने सलोन क्षेत्र में कमियां मिलने पर पटेल ट्रेडर्स के लाइसेंस को निलंबित कर दिया।

इसके अलावा कमियां मिलने पर सलोन क्षेत्र की ही चंद्रा बीज भंडार, अजय बीज भंडार, शुक्ला बीज भंडार व चांद बीज भंडार के संचालकों को कारण बताओ नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ सदर मनोज कुमार गौतम ने लालगंज क्षेत्र की दुकानों पर छापेमारी की। उन्होंने चौहान कीटनाशक लालगंज व मेसर्स किसान एग्रो सेवा केंद्र लालगंज को कारण बताओ नोटिस दिया है।


टीमों ने कीटनाशक की 44 दुकानों पर छापेमारी करके 24 नमूने भरे। छह दुकानदारों को नोटिस देकर एक के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया।

कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर बाजार में बिकने वाली कीटनाशक की गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान चलाया गया है। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed