{"_id":"6ae4dfff89a20691020ba2c6","slug":"permanent-works-worth-642-crore-under-mgnrega-will-be-investigated-raebareli-news-c-101-1-slko1033-171102-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मनरेगा के 6.42 करोड़ के पक्के कार्यों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मनरेगा के 6.42 करोड़ के पक्के कार्यों की होगी जांच
Fri, 30 Oct 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। मनरेगा दो साल पहले कराए गए 6.42 करोड़ के पक्के कार्यों के जांच के आदेश दिए गए हैं। शासन ने कार्यों की जांच कराने के बाद भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय टीमें ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कार्यों की जांच करेंगी। मौके पर जो भी पक्के काम नहीं मिलेंगे, उनमें भुगतान नहीं किया जाएगा।
जिले में वर्ष 2024-25 में मनरेगा से कराए गए पक्के कार्यों का 6.42 करोड़ का भुगतान अब तक नहीं किया गया। इससे गांवों में काम प्रभावित हो रहा है। ग्राम पंचायतों से बार-बार डिमांड के बाद अब शासन ने भुगतान की प्रक्रिया शुरू की है, लेकिन पक्के कार्यों की जांच होने के बाद ही भुगतान करने के आदेश दिए गए हैं। शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश मिले हैं कि पहले कार्यों की गुणवत्ता और प्रक्रिया की जांच हो। इसके बाद ही संबंधित ठेकेदारों या फर्मों को भुगतान किया जाएगा। जिले स्तर पर दो साल पहले कराए गए कार्यों की गुणवत्ता व सत्यता की जांच के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें गठित की जा रही हैं।
इनसेट
किन ब्लॉकों में कितनी लागत के कार्यों की होगी जांच
ब्लॉक धनराशि (लाखों में )
डीह -90.94
सलोन -85.27
बछरावां -60.95
डलमऊ -62.88
राही -57.83
खीरों -57.27
सतांव -41.25
शिवगढ़ -29.56
महराजगंज -27.76
छतोह -26.39
लालगंज -23.09
ऊंचाहार -18.28
सरेनी -17.64
हरचंदपुर -13.12
रोहनियां -13.09
अमावां -5.04
गौरा- -1.24
कुल -642.48
इनसेट
मनरेगा से वर्ष 2024-25 में ग्राम पंचायतों में कराए गए पक्के कार्यों का भुगतान करने से पहले कार्यों की जांच होनी है। इसके लिए शासन से निर्देश मिलने के बाद 6.42 करोड़ रुपये के कार्यों की जांच के लिए टीमें गठित की जा रही है। जल्द ही जांच कराकर भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
-प्रमोद सिंह चंद्रौल, उपायुक्त वीबी-जीरामजी रायबरेली