{"_id":"68a4d356d63a8659ec04437b","slug":"people-of-74-villages-refuse-to-take-anti-filariasis-medicine-teams-deployed-raebareli-news-c-101-1-slko1033-139245-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 74 गांवों के लोगों का फाइलेरिया रोधी दवा खाने से इन्कार, टीमें तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 74 गांवों के लोगों का फाइलेरिया रोधी दवा खाने से इन्कार, टीमें तैनात
Wed, 20 Aug 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले को फाइलेरिया मुक्त करने के लिए आठ ब्लॉकों के गांवों में शुरू किए गए अभियान में कुछ ग्रामीण असहयोग कर रहे हैं। 74 गांवों में लोगों ने फाइलेरियारोधी दवा खाने से मना कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। सीडीओ अर्पित उपाध्याय ने ग्रामीणों को प्रेरित करके दवा खिलाने के लिए 42 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके बाद भी दवा खाने से मना करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
बीती 10 अगस्त से जिले के आठ ब्लॉकों के लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाने का अभियान शुरू किया गया है। जिले के 74 गांवों में टीमें दवा खिलाने पहुंची तो गांव के लोगों ने दवा खाने से मना कर दिया। इससे लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
जिले के हलोर, सतांव, भदोखर, बरगदहा, उमरी, रोखा, भीतरगांव, अटौरा बुजुर्ग, लोधवारी, सुदौली, बिरनावां, रतंसीपुर, कोरिहर, थुलेंडी, अलीपरु, रामपुर कसिहा, बिसुनपुर, इचौली, जरियारी, मऊगर्मी, हरदोई, जोहवाशर्की, सातनपुर, खागीपुर सड़वा, छतैया, टांडा, मोन, सलेथू, दुलारेपुर, पितंबरपुर, नंदाखेड़ा व कठवारा समेत 74 गांवों के लोगों ने दवा खाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
इन गांवों में बीएसए, डीएसओ, डीपीओ, डीएसओ, कृषि अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के अलावा जिले के खंड विकास अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों व आपूर्ति निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सीडीओ अर्पित उपाध्याय ने सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों को आवंटित गांवों में जाकर लक्ष्य पूरा कराने का निर्देश दिया है।
जिले में 74 ऐसे गांव चिह्नित किए गए हैं, जहां ग्रामीणों ने फाइलेरियारोधी दवा खाने से मना किया है। सीडीओ स्तर से 42 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारी आवंटित गांवों में जाकर लोगों को प्रेरित करके फाइलेरियारोधी दवा खिलाएंगे।
- डॉ. नवीनचंद्रा, सीएमओ रायबरेली